scorecardresearch
 

बेटी के संगीत में जमकर थिरकीं सुप्रिया सुले, 'लंदन ठुमकदा' और 'ताल से ताल मिला' पर डांस वीडियो हुआ वायरल

बेटी रेवती सुले के संगीत समारोह में सांसद सुप्रिया सुले का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने फिल्म 'क्वीन' के गाने 'लंदन ठुमकदा' और 'ताल से ताल मिला' पर जमकर डांस किया. उनके जोश और सादगी भरे अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है.

Advertisement
X
सुप्रिया सुले ने बेटी रेवती की संगीत सेरेमनी में 'लंदन ठुमकदा' और 'ताल से ताल मिला' पर जमकर डांस किया. (Photo: ITG)
सुप्रिया सुले ने बेटी रेवती की संगीत सेरेमनी में 'लंदन ठुमकदा' और 'ताल से ताल मिला' पर जमकर डांस किया. (Photo: ITG)

एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी और सांसद सुप्रिया सुले इन दिनों अपनी बेटी रेवती सुले की शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं. मुंबई में हुई इस हाई प्रोफाइल शादी की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. शादी की वीडियो और फोटो के बाद अब रेवती के संगीत समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इस वीडियो में सुप्रिया सुले पूरे जोश के साथ बेटी रेवती के संगीत में डांस करती नजर आ रही हैं.

वायरल होते वीडियो में उनका एक अलग और खुशीभरा अंदाज देखने को मिल रहा है. सुप्रिया ने बेटी की शादी की संगीत सेरेमनी में एक नहीं बल्कि दो गानों में डांस किया. लोग उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं और कई यूजर्स का कहना है कि इस बार महफिल दुल्हन नहीं, बल्कि मां ने लूट ली. 

संगीत में दिल खोलकर किया डांस
वायरल वीडियो में सुप्रिया सुले परिवार और मेहमानों के साथ स्टेज पर डांस करती दिखाई दे रही हैं. उन्होंने फिल्म 'क्वीन' के मशहूर गाने 'लंदन ठुमकदा' और 'ताल से ताल मिला' पर डांस किया. उनके चेहरे की मुस्कान और बेटी की शादी की खुशी साफ झलक रही है. सुप्रिया सुले संगीत सेरेमनी के लिए हल्के हरे रंग (पैरट ग्रीन कलर) की साड़ी पहने नजर आ रही हैं.

परिवार ने भी बढ़ाया रंग
सिर्फ सुप्रिया सुले ही नहीं, बल्कि परिवार के कई सदस्यों ने भी संगीत सेरेमनी में शानदार परफॉर्मेंस दी. जय पवार, युगेंद्र पवार समेत परिवार के अन्य लोगों ने भी स्टेज पर डांस कर रौनक बढ़ाई. शादी में मौजूद मेहमानों ने इन पलों का जमकर मजा लिया. 

Advertisement
सुप्रिया सुले ने रेवती सुले के संगीत में जमकर डांस किया. (Photo: Instagram/screenshot)

सोशल मीडिया पर खूब हो रही तारीफ
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सुप्रिया सुले के सादगी भरे और खुशमिजाज अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि हर मां अपनी बेटी की शादी में इसी तरह खुलकर खुशियां मनाना चाहती है. कुछ लोगों ने उनके डांस को दिल से निकली खुशी बताया. 

सितारों से सजी थी संगीत सेरेमनी
रेवती सुले और सारंग लखानी के प्री-वेडिंग और संगीत समारोह में राजनीति, बिजनेस जगत और फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. अभिनेता शाहरुख खान होने वाले दुल्हा-दुल्हन के साथ स्टेज पर डांस करते दिखा. उनका डांस भी खूब चर्चा में रहा और उसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement