scorecardresearch
 

Keratin Treatment at Home: पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत! घर पर कैरेटिन कर बचाएं हजारों रुपये, बाल होंगे सॉफ्ट

Keratin Treatment at Home: हमारे बाल हमारे चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं. लोग उन्हें सुंदर, स्मूद और शाइनी बनाने के लिए लिए पार्लर में कैरेटिन ट्रीटमेंट करवाते हैं, जिसमें कई बार हजारों रुपए खर्च हो जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपने बालों को घर भी कैरेटिन जैसा ट्रिटमेंट दे सकते हैं.

Advertisement
X
पार्लर जाकर नहीं पड़ेगी पैसे खर्च करने की जरूरत, घर पर रखी इन चीजों से करें कैरेटिन (Photo- Adobe stock)
पार्लर जाकर नहीं पड़ेगी पैसे खर्च करने की जरूरत, घर पर रखी इन चीजों से करें कैरेटिन (Photo- Adobe stock)

Keratin Treatment at Home: बालों को स्मूद, शाइनी और हेल्दी बनाने के लिए कई लोग पार्लर में कैरेटिन ट्रीटमेंट कराते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी नेचुरल तरीकों से अपने बालों का कैरेटिन किया जा सकता है. इस खबर में हम आपको घर पर केरेटिन करने के लिए दो नेचुरल हेयर मास्क बताएंगे. इन मास्क की मदद से आप बालों को पार्लर जैसा ट्रिटमेंट दे सकते हैं,  उन्हें स्मूद, मजबूत और चमकदार बना सकते हैं और साथ ही हजारों रुपए भी बचा सकते हैं.

1. एग हेयर मास्क

इसके लिए आपको 2 अंडे का सफेद भाग, 2 चम्मच शहद और आधा कटोरी नारियल का तेल चाहिए.

एग हेयर मास्क बनाएं कैसे?

  1. इसके लिए सबसे पहले एक बाउल लें.
  2. अंडे को तोड़कर उसका सफेद हिस्सा अलग करें और बाउल में डालें. अंडे की जर्दी को आप किसी और काम में इस्तेमाल कर सकते हैं या हटा सकते हैं.
  3. अब इसमें शहद और नारियल का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  4. जब सभी चीजें अच्छी तरह मिक्स हो जाएं तो इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं.
  5. मास्क के बालों पर अच्छे से सूख जाने के बाद शैम्पू और कंडीशनर से बाल धो.
  6. इसे हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर करें.
  7. कुछ ही दिनों में आप पाएंगी कि आपके बाल पार्लर की केरेटिन ट्रीटमेंट की तरह स्मूथ और शाइनी लगने लगे हैं.

दही और एलोवेरा जेल से बना मास्क

Advertisement

इसके लिए आपको 1/2 कप दही, 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल (ताजा हो तो बेहतर, वरना मार्केट वाला भी चलेगा) और 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल लें.

  1.  दही औक एलोवेरा जेल से मास्क बनाएं कैसे?
  2. सबसे पहले एलोवेरा जेल लें और उसमें दही डालकर अच्छे से मिला लें.
  3. अब इसमें नारियल तेल डालकर तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें.
  4. अब आपका हेयर मास्क तैयार है. इसे बालों में अच्छे से लगाएं.
  5. मास्क को बालों में अच्छे से सूखने दें फिर शैम्पू और कंडीशनर से बाल धो लें.
  6. इस नुस्खे को हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर करें.
  7. कुछ ही दिनों में आप देखेंगे कि आपके बाल पहले से ज्यादा स्मूद और शाइनी दिखने लगे हैं.


डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. बालों पर कुछ भी लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें और पहले पैच टेस्ट कर लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement