75 साल की उम्र में नाना पाटेकर के निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया है. फिल्मी दुनिया में मातम पसरा गया है, वहीं एक्टर के फैंस भी उनके यूं अचानक चले जाने से सदमे में हैं. एक तरफ उनकी दमदार एक्टिंग और सादगी भरी जिंदगी हमेशा चर्चा में रही, तो दूसरी तरफ हाल में वायरल हुआ उनका वर्कआउट वीडियो भी खूब सुर्खियों में था. उम्र के इस पड़ाव पर नाना जिस तरह ट्राइसेप डिप्स करते नजर आए थे, उसे देखकर लोग उनकी फिटनेस की तारीफ करते नहीं थके थे.लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब नाना पाटेकर रोजाना करीब 60 सिगरेट तक पीते थे? उन्होंने खुद बताया था कि 56 साल की उम्र तक उन्हें सिगरेट पीने की बहुत बुरी लत थी. इसके बाद एक भावुक कर देने वाली घटना ने उनकी सिगरेट की आदत हमेशा के लिए छोड़ने का फैसला करने पर मजबूर कर दिया. आइए जानते हैं नाना की जिंदगी में आया यह बड़ा बदलाव और उनकी फिटनेस का राज.
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन?
नाना पाटेकर को गोवा स्थित उनके घर पर कथित तौर पर बेहोशी की हालत में पाया गया था. उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद मणिपाल हॉस्पिटल मेडिकल टीम को उनके फ्लैट पर भेजा गया था. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सुबह 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. शुरुआती रिपोर्टों में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है. मामला मेडिको-लीगल होने की वजह से पोस्टमार्टम भी किया जाएगा. उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने भी निधन की पुष्टि की है.
वायरल हुआ था नाना का वर्कआउट वीडियो
नाना पाटेकर की फिटनेस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में उनका एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर अतुल कसबेकर ने ये वीडियो शेयर किया था. इसमें नाना शॉर्ट्स और बनियान में पैरेलल बार्स पर ट्राइसेप डिप्स करते दिखाई दिए थे.
खास बात ये थी कि वह बिना किसी परेशानी के लगातार एक्सरसाइज कर रहे थे. अतुल कसबेकर के मुताबिक, नाना ने करीब 15 ट्राइसेप डिप्स किए थे. इस रील के वायरल होने के बाद नाना की फिटनेस देखकर फैंस ही नहीं, बल्कि खुद अतुल कसबेकर भी प्रभावित हुए थे. सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उनकी ताकत और एनर्जी की जमकर तारीफ की. कई लोगों ने तो उनके 'उदय शेट्टी' वाले अंदाज को याद करते हुए मजेदार कमेंट भी किए थे.
रोज डेढ़ से दो घंटे करते थे एक्सरसाइज
नाना पाटेकर बेशक 75 साल के हों, लेकिन फिटनेस को लेकर काफी गंभीर थे. उन्होंने अलग-अलग इंटरव्यू में अपनी लाइफस्टाइल और डेली रूटीन के बारे में बात की थी. वह रोज करीब डेढ़ से दो घंटे एक्सरसाइज के लिए निकालते थे.
उनका वर्कआउट सिर्फ जिम या भारी एक्सरसाइज तक सीमित नहीं था. वह सूर्य नमस्कार जैसी एक्सरसाइज भी करते थे. उनके लिए फिटनेस का मतलब सिर्फ अच्छा दिखना नहीं था. वह शरीर को मजबूत बनाए रखने को ज्यादा जरूरी मानते थे. यही वजह है कि उम्र बढ़ने के बावजूद वो अपनी फिटनेस को लेकर लापरवाह नहीं हुए.
एक्सरसाइज के बाद करते थे प्रार्थना
नाना की सुबह की शुरुआत भी काफी सादगी भरी थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करते थे और इसके बाद प्रार्थना करते थे. उनकी सोच भी बाकी लोगों से थोड़ी अलग थी. नाना के मुताबिक, उनके लिए फिटनेस के साथ-साथ सादगी और मन की शांति भी बहुत मायने रखती थी.
56 साल की उम्र तक रोज पीते थे 60 सिगरेट
आज जिस फिटनेस के लिए नाना की तारीफ होती है, वहां तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. वे शुरुआत से अपने शरीर और फिटनेस के लिए ऐसी सोच नहीं रखते थे. 2015 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें सिगरेट पीने की बहुत बुरी लत थी.
उन्होंने बताया था कि एक समय था, जो वो रोज करीब 60 सिगरेट तक पी जाते थे. ये आदत 56 साल की उम्र तक उनके साथ रही. यानी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा उन्होंने स्मोकिंग के बीच बिताया था. लेकिन फिर एक ऐसी घटना हुई जिसने उन्हें अंदर तक हिला दिया.
एक मां का दर्द देखकर हमेशा के लिए छोड़ दी स्मोकिंग
नाना ने बताया था कि उनके एक करीबी फैमिली फ्रेंड ने अपना बेटा खो दिया था. उसके परिवार के साथ हुई इस घटना ने उन्हें काफी प्रभावित किया था. उन्होंने अपने दोस्त की पत्नी को अपने बेटे के जाने के बाद बेहद दर्द में देखा था. एक दिन जब नाना खुद खांस रहे थे, तो दोस्त की पत्नी ने उनसे कुछ ऐसा कहा जिसने उन्हें अंदर तक झकझोर दिया. उन्होंने पूछा कि आखिर उसे और कितना सहना पड़ेगा.
उस पल ने नाना को अपनी जिंदगी और आदतों के बारे में दोबारा सोचने पर मजबूर कर दिया. इसके बाद उन्होंने स्मोकिंग छोड़ने का फैसला किया और फिर दोबारा इस आदत की तरफ नहीं लौटे.
सिगरेट से फिटनेस तक का सफर रहा खास
नाना पाटेकर की जिंदगी का ये हिस्सा बताता है कि उनकी फिटनेस सिर्फ उम्र बढ़ने के बाद अचानक शुरू हुई आदत नहीं थी. उन्होंने अपनी जिंदगी की एक पुरानी और लंबे समय से चली आ रही आदत को छोड़ा, फिर धीरे-धीरे खुद को फिजिकल एक्टिविटी और फिटनेस से जोड़ा.
इसी वजह से 75 साल की उम्र में जब वो वर्कआउट करते नजर आए, तो उनकी फिटनेस ने लोगों का ध्यान खींचा. उनकी कहानी इस बात की मिसाल रही कि जिंदगी में बदलाव के लिए देर नहीं होती.