Korean Skincare Secret: आजकल के ब्यूटी वर्ल्ड में कोरियन स्किनकेयर का जलवा है और इसमें सबसे ज्यादा चर्चा में है सेंटेला एशियाटिका (Centella Asiatica). इसे अक्सर हर्ब ऑफ लॉन्जिविटी यानी लंबी उम्र का पौधा कहा जाता है. सोशल मीडिया से लेकर ब्यूटी एक्सपर्ट्स तक, हर कोई इस जादुई जड़ी-बूटी के फायदों की बात कर रहा है. यह पौधा न केवल स्किन को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है बल्कि जलन और रेडनेस को कम करने में भी काफी असरदार माना जाता है. यदि आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाना चाहते हैं तो यह नेचुरल इंग्रीडिएंट आपके डेली रूटीन का परफेक्ट हिस्सा बन सकता है.
क्या है सेंटेला एशियाटिका?
इसे आमतौर पर सीका (Cica) या टाइगर ग्रास के नाम से भी जाना जाता है. सदियों से एशिया में इसका इस्तेमाल घाव भरने और त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है. आज की मॉडर्न कॉस्मेटिक्स इंडस्ट्री ने इसके हीलिंग क्वालिटीज को पहचानकर इसे सीरम, क्रीम और लोशन जैसे कई ऑपशंस में शामिल किया है. यह पौधा एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो स्किन की सेहत को बेहतर बनाने का काम करता है.
क्यों खास है यह जादुई जड़ी-बूटी?
हेल्थलाइन के मुताबिक, सेंटेला एशियाटिका कोलेजन के प्रोडक्शन को बूस्ट करने में मददगार साबित होता है. कोलेजन ही वो प्रोटीन है जो स्किन को फर्म और जवां बनाए रखता है.
साथ ही यह स्किन बैरियर को रिपेयर करने का काम करता है जो प्रदूषण और धूप की वजह से डैमेज हो जाता है. चाहे आपकी स्किन सेंसिटिव हो या फिर एक्ने की समस्या से परेशान, सीका का इस्तेमाल स्किन को शांत और फ्रेश रखने में काफी इफेक्टिव माना जाता है.
कैसे करें इसका सही इस्तेमाल?
अगर आप पहली बार सीका का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसके हाइड्रेटिंग सीरम या क्रीम से शुरुआत करना एक अच्छा आईडिया हो सकता है. इसे अपनी नाइट स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना सबसे बेहतर रहता है, ताकि यह रात भर आपकी स्किन को हील कर सके.
WebMD की रिपोर्ट के अनुसार, इसके गुण न केवल स्किन के टेक्सचर को सुधारते हैं बल्कि डलनेस को भी दूर करते हैं. ध्यान रहे किसी भी नए प्रोडक्ट को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि आपकी स्किन का रिएक्शन पता चल सके.