Kaai Cleaning Tips: बारिश का मौसम अपने साथ काफी सारी चीजें लेकर भी आता है, जैसे इस मौसम में चूहे, सांप, छिपकलियां घर में आने लगती हैं. इसके अलावा कपड़े सूखाने में भी दिक्कत होती है और जूते गंदे होते हैं. इन सबके अलावा बरसात की वजह से घर की छतों की सूरत भी बिगड़ जाती है और काई और फिसलन की समस्या भी बढ़ जाती है. लगातार नमी और पानी जमा रहने की वजह से छत पर हरी काई जमने लगती है. इससे न केवल घर की खूबसूरती खराब होती है, बल्कि फिसलकर चोट लगने का खतरा भी बढ़ जाता है.
बरसात के मौसम में छत पर काई जमना आम बात है, लेकिन थोड़ी-सी सावधानी और घर में मौजूद सस्ती चीजों की मदद से इसे आसानी से हटाया जा सकता है. अच्छी बात यह है कि महंगे केमिकल खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ सस्ते और आसान उपायों से भी जिद्दी काई को साफ किया जा सकता है.
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
अगर बारिश में आपके घर की छत भी काई से ढ़क जाती है, जिसकी वजह से आप छत पर भी नहीं जा पाते हैं. तो बेकिंग सोडा आपके बहुत काम आ सकता है, क्योंकि बेकिंग सोडा काई हटाने का बेहद आसान और सस्ता उपाय है. एक बाल्टी पानी में 3 से 4 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और इसे काई वाली जगह पर डाल दें. 20 से 30 मिनट बाद सख्त ब्रश से रगड़ें और फिर साफ पानी से धो दें. इससे काई आसानी से निकलने लगेगी.
सफेद सिरका करेगा कमाल
रसोई में रखा सफेद सिरका भी काई हटाने में काफी असरदार माना जाता है. सिरके को सीधे काई वाली जगह पर स्प्रे करें या कपड़े की मदद से लगा दीजिए, उसके करीब आधे घंटे बाद ब्रश से रगड़कर पानी से धो लें. इससे काई ढीली होकर आसानी से साफ हो जाएगी.
नमक और गर्म पानी का जुगाड़
अगर छत और बालकनी में जमी काई ज्यादा मोटी नहीं है तो नमक और गर्म पानी का घोल भी काम आ सकता है. गर्म पानी में थोड़ा नमक घोलकर काई वाली जगह पर डाल दें, कुछ देर बाद ब्रश से रगड़ने पर काई आसानी से निकलने लगेगी.
डिटर्जेंट पाउडर से करें सफाई
एक बाल्टी पानी में थोड़ा-सा डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर झाग तैयार कर लें. इसे छत पर डालें और 15 से 20 मिनट बाद झाड़ू या ब्रश से अच्छी तरह रगड़ें. इसके बाद पानी से धो दें. यह तरीका हल्की काई और गंदगी दोनों को हटाने में मदद करता है और इससे करने में कोई मेहनत भी नहीं लगती है.
ब्लीच का करें सावधानी से इस्तेमाल
अगर बरसात की वजह से बालकनी और छत पर काई बहुत ज्यादा जम गई है तो पानी में थोड़ा-सा ब्लीच मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे लगाकर 10 से 15 मिनट छोड़ दें और फिर ब्रश से साफ करें. ब्लीच का इस्तेमाल करते समय दस्ताने जरूर पहनें और इसे पौधों या बच्चों की पहुंच से दूर रखें.
काई दोबारा न जमे, इसके लिए अपनाएं ये टिप्स