scorecardresearch
 

Multani Mitti for Hair: सिर्फ चेहरे के लिए ही नहीं, बालों के लिए भी वरदान है मुल्तानी मिट्टी! घर पर ऐसे बनाएं इसका हेयर मास्क

Multani Mitti for Hair: मुल्तानी मिट्टी सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि बालों की देखभाल के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है. यह बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और उन्हें हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकती है. आज हम आपको बालों पर मुल्तानी मिट्टी लगाने का सही तरीका बताएंगे.

Advertisement
X
मुल्तानी मिट्टी से बनाएं ये खास हेयर मास्क (Photo-ITG)
मुल्तानी मिट्टी से बनाएं ये खास हेयर मास्क (Photo-ITG)

Multani Mitti for Hair: लंबे, घने और मजबूत बाल पाने की चाह लगभग हर किसी की होती है. इसके लिए लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स से लेकर कई घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं. उन्हीं में से एक है मुल्तानी मिट्टी. जी हां, वहीं मुल्तानी मिट्टी जिसका इस्तेमाल ज्यादातर लोग चेहरे की देखभाल के लिए करते हैं लेकिन यह बालों के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है.

यह स्कैल्प को साफ रखने, एक्स्ट्रा ऑयल हटाने और बालों को हेल्दी बनाने में मदद कर सकती है. अगर आप भी बालों की बेहतर देखभाल के लिए कोई नेचुरल और असरदार तरीका ढूंढ रहे हैं तो मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं कि बालों पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

2-3 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर
जरूरत के अनुसार पानी
2 बड़े चम्मच दही
1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल

मुल्तानी मिट्टी बालों पर कैसे लगाएं?

सबसे पहले मुल्तानी मिट्टी में दही, एलोवेरा जेल और थोड़ा पानी मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. अब इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर पूरे बालों पर अच्छी तरह लगाएं. इसके बाद शॉवर कैप पहन लें और लगभग 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें.

Advertisement

30 मिनट बाद गुनगुने पानी से बाल धो लें और फिर माइल्ड शैंपू व कंडीशनर का इस्तेमाल करें. बेहतर रिजल्ट के लिए इस हेयर मास्क का इस्तेमाल हर दो सप्ताह में एक बार कर सकते हैं.

ऑयली और डैंड्रफ वाले बालों के लिए
अगर आपके बाल ऑयली हैं या आपको डैंड्रफ की समस्या रहती है तो मुल्तानी मिट्टी के पेस्ट में नीम पाउडर या नीम का पेस्ट और थोड़ा नारियल तेल मिलाकर लगाएं. इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर लगाकर 45 मिनट तक छोड़ दें, फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें.

रूखे और फ्रिजी बालों के लिए
अगर आपके बाल रूखे और फ्रिजी हैं तो नीम की जगह दही और शहद मिलाकर हेयर मास्क तैयार करें. यह बालों को नमी देने और उन्हें मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

  • मुल्तानी मिट्टी से बने हेयर मास्क को बालों पर पूरी तरह सूखने न दें, क्योंकि सूखने के बाद इसे हटाना मुश्किल हो सकता है.
  • मास्क हटाने के बाद हमेशा माइल्ड शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें.
  • हफ्ते में एक बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें.
  • जिन लोगों के बाल बहुत ज्यादा रूखे हैं, उन्हें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए. ऐसे में इसे दही, दूध या शहद जैसी मॉइस्चराइजिंग चीजों के साथ मिलाकर ही लगाएं.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement