scorecardresearch
 

How to Use Kasuri Methi: कसूरी मेथी डालते ही कड़वी हो जाती है सब्जी? हलवाई ने बताई सीक्रेट ट्रिक, कभी नहीं बिगड़ेगा स्वाद

ग्रेवी वाली सब्जी का कसूरी मेथी स्वाद और खुशबू बढ़ाती है, लेकिन गलत समय पर डालने से सब्जी कड़वी भी हो जाती है. अक्सर इसी वजह से लोग कसूरी मेथी डालने से कतराते हैं, इस आर्टिकल में जानिए हलवाई का आसान किचन सीक्रेट कि कसूरी मेथी कब और कैसे डालें, ताकि हर सब्जी रेस्टोरेंट जैसी स्वादिष्ट और खुशबूदार बने.

Advertisement
X
कसूरी मेथी ग्रेवी वाली सब्जी का स्वाद बदल देती है.  (PHOTO:AI)
कसूरी मेथी ग्रेवी वाली सब्जी का स्वाद बदल देती है. (PHOTO:AI)

How to Use Kasuri Methi: सूखी और ग्रेवी वाली सब्जी में अलग-अलग मसाले मिलाए जाते हैं, जिससे उनका स्वाद बढ़ जाता है. धनिया और कसूरी मेथी को सब्जी में ऊपर से डालकर उसका स्वाद दोगुना किया जाता है, मगर एक गलती सब्जी का टेस्ट भी बिगाड़ सकती है. भारतीय रसोई में कसूरी मेथी एक ऐसा मसाला है, जिसकी सिर्फ एक चुटकी ही साधारण सब्जी को भी रेस्टोरेंट जैसा स्वाद और खुशबू दे सकती है.

लेकिन कई लोग शिकायत करते हैं कि कसूरी मेथी डालने के बाद सब्जी का स्वाद हल्का कड़वा हो जाता है. इसकी वजह कसूरी मेथी नहीं, बल्कि उसे इस्तेमाल करने का गलत तरीका होता है. अगर आप भी यही गलती करते हैं, तो हलवाई की यह आसान टिप आपके बहुत काम आएगी.

कसूरी मेथी डालने का सही समय

हर डिश को बनाने का अपना एक तरीका होता है और हर मसाले को डालने का भी सही समय होता है. उसी तरह से कसूरी मेथी को भी आप धनिया पत्ती की तरह सीधे नहीं डाल सकते हैं, जब आपका मन हो. हलवाई के अनुसार, कसूरी मेथी को कभी भी पकाने की शुरुआत में नहीं डालना चाहिए. इसे हमेशा सब्जी पूरी तरह तैयार होने के बाद, गैस बंद करने से ठीक 1 से 2 मिनट पहले डालें. इससे इसकी खुशबू और स्वाद दोनों बरकरार रहते हैं और सब्जी कड़वी भी नहीं लगती.

Advertisement

कसूरी मेथी डालने का तरीका

कसूरी मेथी को पैकेट से निकालकर सीधे सब्जी में नहीं डाला जाता है, उसे सीधे डालने की बजाय पहले दोनों हथेलियों के बीच हल्का मसल लें. ऐसा करने से इसकी नेचुरल खुशबू बाहर आती है और इसका फ्लेवर पूरी सब्जी में अच्छी तरह फैल जाता है.

कितनी मात्रा में डालें?

कई बार लोग ज्यादा स्वाद के चक्कर में जरूरत से अधिक कसूरी मेथी डाल देते हैं. यही सबसे बड़ी गलती होती है, इससे ही सब्जी का स्वाद बदल जाता है. चार लोगों की सब्जी के लिए सिर्फ 1 से 2 छोटी चम्मच कसूरी मेथी पर्याप्त होती है. ज्यादा मात्रा स्वाद को कड़वा बना सकती है.

किन डिशेज में सबसे ज्यादा स्वाद बढ़ाती है?

कसूरी मेथी का इस्तेमाल शाही पनीर, कढ़ाई पनीर, दाल मखनी, मलाई कोफ्ता, मटर पनीर, बटर चिकन, मिक्स वेज, क्रीम वाली ग्रेवी और कई तरह की दालों में किया जाता है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • कसूरी मेथी को हमेशा एयरटाइट डिब्बे में रखें, ताकि उसकी खुशबू बनी रहे.
  • अगर मेथी पुरानी हो गई है और उसकी खुशबू कम हो गई है, तो उसका स्वाद भी पहले जैसा नहीं रहेगा.
  • कसूरी मेथी डालने के बाद सब्जी को ज्यादा देर तक न पकाएं, वरना उसकी सुगंध खत्म हो सकती है.

 

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement