scorecardresearch
 

How To Use Detergent In Home: सिर्फ कपड़े धोने के लिए नहीं है सर्फ! घर के इन कामों में भी आएगा बड़े काम; महंगे क्लीनर खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

How To Use Detergent In Home: क्या आप जानते हैं कि कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट सिर्फ लॉन्ड्री के लिए नहीं है? कूड़ेदान की सफाई, फर्श की चमक, जिद्दी दाग हटाने और आउटडोर फर्नीचर साफ करने जैसे कई घरेलू कामों में भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

Advertisement
X
सर्फ को आप कपड़े धोने के अलावा घर की सफाई में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG)
सर्फ को आप कपड़े धोने के अलावा घर की सफाई में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG)

How To Use Detergent In Home: घर की सफाई के लिए अक्सर आप अलग-अलग प्रोडक्ट्स खरीदते हैं. किसी दाग के लिए अलग क्लीनर, फर्श के लिए अलग और बदबू दूर करने के लिए अलग. लेकिन क्या हो अगर आपके घर में कपड़े धोने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला साधारण-सा डिटर्जेंट पाउडर इनमें से कई काम अकेले ही कर दे? जी हां, जिस डिटर्जेंट को आप सिर्फ कपड़े धोने के लिए इस्तेमाल करते हैं, वो आप घर के कई मुश्किल सफाई वाले कामों को भी आसान बना सकता है.

चाहे कूड़ेदान की जिद्दी बदबू हो, फर्श पर जमे दाग हों या फिर गार्डन और बालकनी में रखे फर्नीचर की गंदगी, डिटर्जेंट का सही इस्तेमाल आपके महंगे क्लीनिंग प्रोडक्ट्स खरीदने की जरूरत को कम कर सकता है. कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट के अनोखे इस्तेमाल ना केवल कई काम आसान करते हैं, बल्कि पैसे भी बचाते हैं. आज हम आपको डिटर्जेंट के ऐसे इस्तेमाल बताने वाले हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे.

1. कूड़ेदान की बदबू और गंदगी करें दूर: घरों में रखे कूड़ेदान में अक्सर कूड़ा डालने के कारण गंदगी जमा हो जाती है और उससे बदबू आने लगती है. ऐसे में उसे साफ करने के लिए डिटर्जेंट का इस्तेमाल किया जा सकता है. गर्म पानी में थोड़ा-सा डिटर्जेंट मिलाकर कूड़ेदान को अच्छी तरह साफ करें. इससे जमा हुआ मैल हटेगा और बदबू भी कम होती है.

Advertisement

2. आउटडोर फर्नीचर की चमक बरकरार रखने के लिए: घर की बालकनी या गार्डन में रखे प्लास्टिक और मेटल के फर्नीचर पर धूल और गंदगी बहुत जल्दी जम जाती है. इन्हें साफ करने के लिए पानी में डिटर्जेंट मिलाकर साफ करना चाहिए. ऐसा करने पर ये फिर से चमकने लगेंगे.

3. फर्श की सफाई में करें इस्तेमाल: डिटर्जेंट सिर्फ कपड़ों की सफाई ही नहीं, बल्कि टाइल्स या दूसरे फर्श पर जमे दाग और गंदगी को हटाने के लिए भी काफी अच्छा हो सकता है. पानी में थोड़ी मात्रा में डिटर्जेंट मिलाकर पोछा लगाने से फर्श साफ और चमकदार दिख सकता है.

4. दीवारों पर लगे निशान हटाएं: घर में जब बच्चे होते हैं, तो वो कभी ना भी दीवारों पर क्रेयॉन और पेसिंल चालकर निशान बना देते हैं. ये दाग दीवारों की खूबसूरती बिगाड़ देते हैं. ऐसे निशानों को साफ करने के लिए हल्के डिटर्जेंट वाले घोल का इस्तेमाल किया जा सकता है.

5. कार मैट की सफाई करता है आसान: कार के फर्श पर बिछे मैट्स में धूल, मिट्टी और दाग जमा हो जाते हैं. इन्हें डिटर्जेंट वाले पानी से धोने पर गंदगी आसानी से निकल सकती है और मैट्स ज्यादा साफ नजर आते हैं.

6. पालतू जानवरों के बिस्तर करें साफ: अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं तो उनके बिस्तर और चादरों में समय के साथ गंदगी और बदबू जमा हो सकती है. डिटर्जेंट से इन्हें धोकर साफ और ताजा रखा जा सकता है.

Advertisement

7. जिद्दी दाग हटाने में मददगार: घरों में कई बार कालीन, दरवाजे के मैट या अन्य कपड़ों पर लगे दाग आसानी से नहीं निकलते. ऐसे मामलों में डिटर्जेंट का घोल जिद्दी दाग को ढीला करने और उसकी सफाई आसान बनाने में मदद कर सकता है.

8. स्पोर्ट्स का सामान करें साफ: स्पोर्ट्स बैग, घुटनों के गार्ड, हेलमेट की लाइनिंग या स्पोर्ट्स की बाकी चीजों पर भी गंदगी जमा हो जाती है. डिटर्जेंट से इनकी सफाई करने पर वे ज्यादा साफ और फ्रेश महसूस होते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement