scorecardresearch
 

Shoe Box Reuse Ideas: जूते के खाली डिब्बे फेंकने से पहले जान लें ये कमाल के इस्तेमाल, बचेंगे पैसे और संवर जाएगा घर

Shoe Box Reuse Ideas: अक्सर लोग नए जूते-चप्पल खरीदने के बाद उनके डिब्बों को बेकार समझकर फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आप गलत कर रहे हैं. थोड़ी सी क्रिएटिविटी दिखाकर आप इन खाली शू बॉक्स से घर के लिए कमाल के ऑर्गेनाइजर, गिफ्ट बॉक्स और स्टोरेज बना सकते हैं.

Advertisement
X
शू बॉक्स को आप छोटी-छोटी चीजें स्टोर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.  (Photo: ITG)
शू बॉक्स को आप छोटी-छोटी चीजें स्टोर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. (Photo: ITG)

Shoe Box Reuse Ideas: जब भी कोई बाजार से नए जूते-चप्पल खरीदकर लेकर आता है, तो उनके साथ डिब्बा भी आता है. जूते-चप्पल तो इस्तेमाल के लिए निकाल लिए जाते हैं, लेकिन वो डिब्बे खाली होकर कुछ दिनों तक घर के किसी कोने में पड़े रहते हैं. धीरे-धीरे वो जगह घेरने लगते हैं और आखिरकार ज्यादातर लोग उसे बेकार समझकर कबाड़ में फेंक देते हैं. आप भी यकीनन ऐसा ही करते होंगे. लेकिन सच तो ये है कि जिस जूते के डिब्बे को आप कबाड़ समझकर फेंक देते हैं, वो आपके घर की कई छोटी-बड़ी समस्याओं को हल कर सकता है.

जूते के पुराने डिब्बे बहुत काम आते हैं. इन्हें थोड़ी-सी क्रिएटिविटी के साथ इस्तेमाल करके आप एक-दो नहीं बल्कि कई कामों को आसान बना सकते हैं. चलिए जानते हैं जूते के डिब्बों को घर पर कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है.

1. यादगार चीजों के लिए मेमोरी बॉक्स बनाएं: आप जूतों के बेकार पड़े डिब्बों से मेमोकी बॉक्स बना सकते हैं. पुरानी तस्वीरें, ग्रीटिंग कार्ड्स, बच्चों की ड्रॉइंग या किसी खास मौके की यादगार चीजों को आसानी से इन डिब्बों में संभालकर रखा जा सकता है. इ 

2. दराज ऑर्गेनाइजर की तरह करें इस्तेमाल: मोजे, रूमाल, बेल्ट या छोटे-छोटे सामान अक्सर दराज में बिखरे रहते हैं. ऐसे में आप जूते के डिब्बों को काटकर ड्रॉअर डिवाइडर बना सकते हैं, जिससे हर चीज अपनी जगह पर रहेगी और दराज बिखरी हुई भी नहीं लगेगी.

3. क्राफ्ट और स्टेशनरी का सामान रखें: आप इनमें बच्चों के कलर्स, पेंट ब्रश, ग्लू, कैंची और बाकी क्राफ्ट के सामान को अलग-अलग जूतों के डिब्बों में रखकर आसानी से ऑर्गेनाइज कर सकते हैं.

Advertisement

4. गिफ्ट बॉक्स के रूप में करें इस्तेमाल: अगर आपके पास गिफ्ट पैकिंग के लिए बॉक्स नहीं है, तो जूते के डिब्बों पर कलर्ड पेपर या रिबन से सजाकर खूबसूरत गिफ्ट बॉक्स बनाया जा सकता है.

5. पुराने फोटो और डॉक्यूमेंट्स को संभालकर रखें: आप पुरानी फैमिली एलबम्स, जरूरी डॉक्यूमेंट्स या प्रमाणपत्र को संभालकर रखने के लिए जूतों के डिब्बों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

6. दान के सामान के लिए अलग बॉक्स बनाएं: घर में जो सामान इस्तेमाल नहीं हो रहा और आप उसे किसी को दान देना चाहते हैं, तो आप उसके लिए भी जूतों के डिब्बे का इस्तेमाल कर सकते हैं. जब डिब्बा भर जाए तो उसे किसी जरूरतमंद को दे सकते हैं.

7. अलमारी की छोटी चीजों को ऑर्गेनाइज करें: स्कार्फ, दस्ताने, बेल्ट, फैशन एक्सेसरीज या बाकी छोटी-छोटी चीजों को भी आप अलमारी में बिखरे रहने देने के बजाय जूते के डिब्बे में आसानी से रखी जा सकती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement