scorecardresearch
 

How To Reuse Old Landline Phone: कबाड़ समझकर फेंक रहे हैं घर का पुराना लैंडलाइन फोन? रुकिए! इन 4 तरीकों से आज भी आ सकता है बड़े काम

How To Reuse Old Landline Phone: अगर आपके घर में पुराना लैंडलाइन फोन पड़ा है तो उसे कबाड़ समझकर फेंकने की जरूरत नहीं है. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से आप इससे घर की सजावट कर सकते हैं और इसके साथ ही कई दूसरे कामों में इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम आपको लैंडलाइन फोन को दोबारा इस्तेमाल करने के तरीके बताने वाले हैं.

Advertisement
X
पुराने लैंडलाइन फोन को आप बच्चों को खेलने के लिए दे सकते हैं. (Photo: ITG)
पुराने लैंडलाइन फोन को आप बच्चों को खेलने के लिए दे सकते हैं. (Photo: ITG)

How To Reuse Old Landline Phone: एक समय था जब लोगों के हाथों में मोबाइल फोन नहीं, बल्कि घरों में लैंडलाइन हुआ करता था. ये उस वक्त घरों की सबसे जरूरी चीजों में से एक हुआ करता था. किसी रिश्तेदार का फोन आने पर पूरा परिवार एक्साइटमेंट से रिसीवर उठाने दौड़ पड़ता था. लेकिन स्मार्टफोन और इंटरनेट के बढ़ते दौर में ये लैंडलाइन फोन धीरे-धीरे घरों से गायब हो गए और अब ज्यादातर लोग इन्हें स्टोररूम, अलमारी या किसी कोने में किसी कबाड़ की तरह रखा छोड़ देते हैं. कई बार घर की सफाई के दौरान इन्हें कबाड़ समझकर फेंक भी दिया जाता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो लैंडलाइन फोन को कबाड़ की तरह एक कोने में धूल फांक रहा है, वो आपके कई तरह से काम आ सकता है. पुराना लैंडलाइन फोन आज भी कई दिलचस्प और काम के तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है. अगर सोच रहे हैं कि काम आ सकता है, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको पुराने लैंडलाइन फोन को दोबारा इस्तेमाल करने के 4 शानदार तरीके बताने वाले हैं, जिन्हें जानकर आप इसे फेंकने का ख्याल भी तुरंत निकाल देंगे.

1. घर की सजावट का बनाएं अनोखा हिस्सा: पुराने क्लासिक लैंडलाइन फोन को आप अपने घरों की डेकोरेशन का हिस्सा बना सकते हैं. इंटीरियल डिजाइनर्स तक आजकल इन्हें विंटेज डेकोर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. आप इसे ड्रॉइंग रूम, स्टडी रूम या ऑफिस के किसी कोने में रखकर अलग लुक दे सकते हैं. ये न सिर्फ डेकोर बढ़ाएगा बल्कि घर आने वाले मेहमानों का ध्यान भी खींचेगा.

Advertisement

2. मोबाइल से जोड़कर फिर करें इस्तेमाल: आज बाजार में ऐसे डिवाइस मौजूद हैं जिनकी मदद से पुराने लैंडलाइन फोन को ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकता है. ऐसा करने के बाद आपका पुराना फोन कॉल रिसीव करने और बात करने के काम आ सकता है. इससे आपको पुराने दिनों वाला अनुभव भी मिलेगा और स्क्रीन टाइम कम करने में मदद भी हो सकती है.

3. बच्चों के लिए बन सकता है मजेदार खिलौना: अगर फोन पूरी तरह से खराब हो चुका है, तब भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है. आप इसे बच्चों के खिलौने के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. बच्चे इसे खिलौने वाले फोन की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इस्तेमाल से पहले ये जरूर टेस्ट कर लें कि उसमें कोई टूटा हुआ हिस्सा न हो, जिससे बच्चो को चोट लग जाए.

4. कला और DIY प्रोजेक्ट्स में करें इस्तेमाल: क्राफ्टिंग या DIY पसंद करने वाले लोग पुराने लैंडलाइन फोन को नई शक्ल दे सकते हैं. कुछ लोग इसे टेबल डेकोरेशन, लैंप या बाकी डेकोरेटिव आइटम्स में बदल देते हैं. थोड़ी मेहनत और क्रिएटिविटी से पुरानी चीज को नया लुक दिया जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement