scorecardresearch
 

Bathroom Tiles Cleaning: खारे पानी से पीली हो गईं बाथरूम की टाइल्स? रगड़ना छोड़िए, इस चीज से बिना मेहनत मिनटों में होंगी साफ

Bathroom Tiles Cleaning: अगर आपके बाथरूम में भी जिद्दी पीले दाग जम गए हैं और उन्हें आप साफ करते-करते थक चुके हैं तो यहां हम आपको कुछ असरदार घरेलू ट्रिक्स बता रहे हैं. इनकी मदद से सालों पुराने दाग भी मिनटों में साफ हो जाएंगे.

Advertisement
X
how to remove yellow stains from bathroom
how to remove yellow stains from bathroom

घर का बाथरूम कितना भी साफ क्यों न हो लेकिन अगर उसकी टाइल्स पर पीले या भूरे रंग के जिद्दी दाग जम जाएं तो पूरा बाथरूम गंदा और पुराना नजर आने लगता है. अक्सर खारे पानी और साबुन के लगातार इस्तेमाल से टाइल्स अपनी चमक खो देती हैं. कई लोग इन्हें साफ करने के लिए महंगे और केमिकल वाले एसिड का इस्तेमाल करते हैं जिससे टाइल्स का रंग उड़ जाता है और हाथों को भी नुकसान पहुंचता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में ही एक ऐसी जादुई चीज छिपी है जो बिना किसी साइड इफेक्ट के इन जिद्दी पीले दागों को मिनटों में गायब कर सकती है. 

आवश्यक सामग्री
बेकिंग सोडा: 3-4 बड़े चम्मच

सफेद सिरका: आधा कप

लिक्विड डिशवॉश या डिटर्जेंट: 1 चम्मच

गुनगुना पानी: आवश्यकतानुसार

स्प्रे बोतल और पुराना टूथब्रश/स्क्रबर

क्लीनिंग सॉल्यूशन बनाने का तरीका

एक बाउल में बेकिंग सोडा और लिक्विड डिशवॉश को अच्छी तरह मिला लें ताकि एक गाढ़ा पेस्ट बन जाए.

एक स्प्रे बोतल में सफेद सिरका और थोड़ा सा गुनगुना पानी भरकर मिक्स कर लें.

साफ करने और लगाने का तरीका
तैयार किए गए बेकिंग सोडा के पेस्ट को टाइल्स के उन हिस्सों पर अच्छी तरह लगाएं जहां पीले दाग सबसे ज्यादा जिद्दी हैं (खासकर टाइल्स के जोड़ों और कोनों में).

पेस्ट लगाने के तुरंत बाद, उसके ऊपर स्प्रे बोतल से सिरके का छिड़काव करें. सिरका और सोडा मिलते ही झाग बनने लगेगा. यह रिएक्शन दागों को ढीला करता है.

इस मिश्रण को टाइल्स पर 15 से 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें ताकि यह पूरी तरह से अपना काम कर सके.

Advertisement

अब एक स्क्रबर या पुराने टूथब्रश की मदद से टाइल्स को हल्के हाथों से रगड़ें. आप देखेंगे कि पीलापन बहुत आसानी से छूट रहा है.

आखिर में बाथरूम को गुनगुने या नॉर्मल पानी से धो लें. टाइल्स को सुखाने के लिए एक सूखे कपड़े से पोंछ दें ताकि पानी के नए दाग न बनें. आपकी टाइल्स नए जैसी चमक उठेंगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement