scorecardresearch
 

Monsoon Wardrobe Care Tips: अलमारी से मानसून में आती है सीलन की बदबू? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, महक उठेंगे कपड़े

बारिश के मौसम में अलमारी में नमी और कपड़ों से सीलन की बदबू आना एक आम समस्या है. लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कुछ आसान और देसी तरीको से आप इससे छुटकारा पा सकते हैं. यह अलमारी को मानसून में भी सूखा, फ्रेश और खुशबूदार बनाए रखेंगे.

Advertisement
X
अलमारी में मानसून में सीलन हो जाती है. (PHOTO:AI)
अलमारी में मानसून में सीलन हो जाती है. (PHOTO:AI)

Monsoon Wardrobe Care Tips: चिलचिलाती गर्मी से जहां बारिश का मौसम राहत देता है, वहीं घर में नमी और सीलन की परेशानी भी साथ लेकर आता है. इस मौसम में कपड़ों से अजीब-सी गंध आने लगती है, जिसकी वजह बारिश की वजह से अलमारी में होने वाली सीलन होती है. सीलन की वजह से पूरी अलमारी महकने लगती है और यह स्मेल कपड़ों में भी चली जाती है.

कई बार अलमारी खोलते ही सीलन और बदबू का तेज झोंका आता है, जिससे कपड़ों में भी अजीब-सी गंध बस जाती तै. अगर आप भी तर मानसून इस समस्या से परेशान रहते हैं तो इस बार आप पहले ही इसका इलाज कर दीजिए. सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करना भी नहीं है, बस घर में मौजूद चीजों की मदद से ही आप अपनी अलमारी को ताजा और खुशबूदार बनाए रख सकते हैं.

इन देसी तरीकों से अलमारी को बनाएं फ्रेश

कपूर और लोंग का करें इस्तेमाल

अगर आपकी अलमारी में भी बारिश के दिनों में सीलन आ जाती है तो आप कपूर और लौंग वाला नुस्खा आजमा कर देख सकते हैं. इसके लिए आप बस एक छोटी कटोरी में चार से पांच कपूर और कुछ लोंग रखकर अलमारी के कोनों में रख दें. कपूर नमी और बदबू को कम करने में मदद करता है, जबकि
लोंग की खुशबू अलमारी को फ्रेश बनाए रखती है.

Advertisement

बेकिंग सोडा रख दें

कपूर और लोंग के अलावा आप अपनी अलमारी में बेकिंग सोडा भी रख सकते हैं. क्योंकि यह प्राकृतिक रूप से बदबू सोखने का काम करता है. एक खुले बर्तन में थोड़ा-सा बेकिंग सोडा भरकर अलमारी में रख दें. तर 15-20 दिन में इसे बदलते रहें, आप देखेंगे कि कुछ दिनों के अंदर सीलन की बदबू धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी.

नीम की सूखी पत्तियां रखें

नीम की सूखी पत्तियां न सिर्फ बदबू दूर करती है, बल्कि कीड़ों और फफूंदी से भी बचाव करती है. इसलिए मानसून के दिनों में खासतौर पर आप इनको अपने कपड़ों के बीच में या अलमारी के कोनों में रख सकते हैं.

कॉफी या चाय की पत्तियां आएंगी काम

चाय की पत्तियों को अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि बची हुई चाय की सूखी पत्तियां घर में काफी काम आती हैं. चाय की पत्तियों या कॉफी पाउउर को किसी कपड़े की पोटली में बांधकर अलमारी में रख दें. ये नमी और बदबू को सोखकर अलमारी को महकाने का काम करते हैं.

धूप ओर हवा जरूर लगाएं

इनके अलावा मानसून के दौरान एक काम तो तर किसी को करना चालिए. इस मौसम में तफ्ते में कम से कम एक बार अलमारी के दरवाजे कुछ घंटों के लिए खुले छोड़ दें. इतना ही नहीं अगर आपके पास समय हो तो कुछ दिनों में अलमारी में रखें सारे कपड़ों को हल्की धूप दिखाएं. इससे नमी कम होगी और सीलन की बदबू पैदा नहीं होगी.

Advertisement

इन बातों का रखें ध्यान

• अगर अलमारी में ज्यादा नमी रहती है, तो गीले या हल्के नम कपड़े कभी भी तुरंत अंदर न रखें.
• कपड़ों को पूरी तरह सूखाने के बाद ही अलमारी में रखें. इससे बदबू, फफूंदी और कपड़ों के खराब होने की समस्या से बचा जा सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement