भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी से इंटरनेशनल क्रिकेट पर भी छाप छोड़ रहे हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में दमदार प्रदर्शन कर उन्होंने टीम की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाई. वैभव के प्रदर्शन से प्रभावित होकर क्रिकेट के कई दिग्गज अब उन्हें वनडे टीम में लाने की मांग कर रहे हैं.
लेकिन इस बीच पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन का वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया गया एक बयान चर्चा में आ गया. अश्विन ने कहा था कि अगर वैभव प्लेइंग इलेवन में नहीं होते हैं तो वे ड्रिंक्स पिला सकते हैं. इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई, जिस पर अब खुद अश्विन ने सफाई देने का काम किया है.
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि उनके बयान का मकसद आलोचना करना या वैभव को कम आंकना बिल्कुल नहीं था. एक वरिष्ठ खिलाड़ी के तौर पर वे बस यह समझाना चाह रहे थे कि करियर के शुरुआती दिनों में ड्रेसिंग रूम और बेंच पर बैठकर दिग्गज खिलाड़ियों को देखना भी सीखने का एक बड़ा हिस्सा होता है.
A 𝙙𝙧𝙚𝙖𝙢 𝙘𝙤𝙢𝙚 𝙩𝙧𝙪𝙚 ✨
— BCCI (@BCCI) July 27, 2026
And he is only getting started 🙌
🎥 Hear from Player of the Series Vaibhav Sooryavanshi on a milestone series 🏆 - By @ameyatilak
Watch 🔽 | #TeamIndia | #ZIMvIND https://t.co/odnKWlTGb3
अश्विन के मुताबिक, इतने कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट के दबाव को झेलना आसान नहीं होता. अगर वैभव कुछ मैचों में बाहर बैठकर सीनियर खिलाड़ियों को खेलते हुए देखते हैं तो इससे उन्हें काफी फायदा मिलेगा. जिसका असर आने वाले समय में उनके खेल पर भी देखने को मिल सकता है.
अश्विन ने नहीं किया वैभव का अपमान
अश्विन ने आगे कहा कि मैंने कहा था कि वैभव बाहर बैठकर ड्रिंक्स पिला सकते हैं, लेकिन यह किसी अपमानजनक अंदाज में नहीं था. मैं यह कह रहा था कि उन्हें अभी बहुत कुछ सीखना है. ड्रॉप करने या पिक करने की बातें छोड़िए. उन्हें अभी और निखरने दीजिए. वह आगे चलकर एक बेहतरीन खिलाड़ी बनेंगे.
1️⃣5️⃣1️⃣ runs at an explosive 1️⃣9️⃣6️⃣ strike rate 💥
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
15-year-old Vaibhav Sooryavanshi bags the Player of the Series award 👏👏#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/s2czRP4iei
इंग्लैंड दौरे के बाद उठे थे सवाल
इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू के बाद वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में दो शानदार अर्धशतक जड़े थे. हालांकि, इंग्लैंड सीरीज के दौरान तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की बाउंसर गेंदों के सामने उन्हें थोड़ी परेशानी हुई, जिसके बाद उनकी तकनीक पर सवाल उठने लगे थे.
रिकी पोंटिंग का उदाहरण देकर समझाया
अश्विन ने क्रिकेट फैन्स और आलोचकों को सब्र रखने की सलाह दी. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का उदाहरण देते हुए कहा कि हर खिलाड़ी की कमजोरी होती है. दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक रिकी पोंटिंग भी शॉर्ट गेंदों पर आउट होते थे. ट्रेंट ब्रिज में जोफ्रा आर्चर जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाज का सामना करना वैभव के लिए एक नया अनुभव है, यह कोई नाकामी नहीं.
The very first of many for the teenage sensation ✨
— BCCI (@BCCI) July 26, 2026
Vaibhav Sooryavanshi takes home his maiden Player of the Match award in international cricket! 🏆
Scorecard ▶️ https://t.co/oApMpI6eRc#TeamIndia | #ZIMvIND pic.twitter.com/jwYAN5oHa9
आईपीएल से बढ़ी फैन्स की उम्मीदें
अश्विन ने माना कि आईपीएल में लगातार धमाकेदार प्रदर्शन के कारण 15 साल के वैभव से उम्मीदें बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं. लोग उनसे हर मैच में विराट कोहली या रोहित शर्मा जैसी पारी की उम्मीद करने लगे हैं, जो सही नहीं है.