सावन तो कल यानि गुरुवार से लगेगा लेकिन मौसम आज से ही सुहावना हो गया है. 28 जुलाई को हुई झमाझम बारिश का असर आज नोएडा, दिल्ली सहित एनसीआर के कई शहरों में देखने को मिल रहा है. इन शहरों में तापमान काफी नीचे लुढ़क गया है और मौसम कूल-कूल हो गया है. लोगों को बिना एसी चलाए भी ठंडक महसूस हो रही है. वहीं आज दिन भर भी फुहारों की संभावना जताई गई है.