कपड़े धोकर जब आप उन्हें अलमारी में रखने जाएं और उनमें ताजगी भरी खुशबू की बजाय सीलन या अजीब सी बदबू महसूस हो, तो मन में कई तरह के सवाल उठते हैं. सबसे बड़ी असमंजस ये होती है कि आखिर महंगा डिटर्जेंट पाउडर इस्तेमाल करने के बाद भी कपड़ों से बदबू क्यों आ रही है. ऐसे में आप उन्हें दोबारा धोने की सोचते हैं. लेकिन कई बार समस्या कपड़ों में नहीं, बल्कि आपकी वॉशिंग मशीन में छिपी होती है. जी हां, जिस मशीन पर में आप कपड़े धोते हैं, वही कभी-कभी बदबू की वजह बन सकती है.
दरअसल, वॉशिंग मशीन के अंदर लगातार नमी बनी रहती है. समय के साथ डिटर्जेंट, फैब्रिक सॉफ्टनर और कपड़ों से निकलने वाली गंदगी के छोटे-छोटे कण मशीन के अलग-अलग हिस्सों में जमा होने लगते हैं. यही कारण है कि मशीन के अंदर से बदबू आने लगती है और धीरे-धीरे ये बदबू आपके साफ धुले कपड़ों तक पहुंच जाती है. अगर आपकी वॉशिंग मशीन खोलते ही बदबू आ रही है, तो परेशान न हों. आज हम आपको वॉशिंग मशीन से बदबू मिनटों में दूर करने की ट्रिक्स बता रहे हैं.
कैसे पता करें कि वॉशिंग मशीन को है सफाई की जरूरत?
अगर आपकी वॉशिंग मशीन में ये समस्याएं दिख रही हैं, तो समझ जाइए कि उसे सफाई की जरूरत है.
मशीन की बदबू दूर करने के लिए क्या करें?
1. मशीन को नियमित रूप से साफ करें: अगर आप कई महीने से वॉशिंग मशीन का लगातार इस्तेमाल किए जा रहे हैं, तो उसे साफ करना जरूरी है. महीने में कम से कम एक बार मशीन की डीप क्लीनिंग जरूर करें. इससे ड्रम, पाइप और बाकी हिस्सों में जमा कण हटाने में मदद मिलती है.
2. हर वॉश के बाद दरवाजा खुला छोड़ें: कपड़े निकालने के बाद मशीन का दरवाजा कुछ घंटों या रातभर खुला रहने दें. इससे अंदर की नमी सूख जाती है और फंगस बनने का खतरा कम हो जाता है.
3. डिटर्जेंट ट्रे को भी हवा लगने दें: सिर्फ वॉशिंग मशीन का ड्रम ही नहीं, डिटर्जेंट डालने वाली ट्रे में भी नमी जमा हो सकती है. इसलिए उसे थोड़ा बाहर खींचकर छोड़ दें ताकि वो अच्छे से सूख सके.
4. फिल्टर और रबर सील की सफाई करें: मशीन का फिल्टर और दरवाजे के आसपास लगी रबर सील में भी सबसे ज्यादा गंदगी जमा होती है. ऐसे में इन्हें समय-समय पर साफ करना बहुत जरूरी है.
घरेलू नुस्खे कितने कारगर हैं?
कई लोग वॉशिंग मशीन साफ करने के लिए नींबू, सिरका या बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करते हैं. कुछ मामलों में ये मददगार हो सकते हैं, लेकिन इनका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना मशीन के कुछ हिस्सों को नुकसान भी पहुंचा सकता है. इसलिए किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है.
मशीन को फ्रेश रखने के लिए क्या करें?