scorecardresearch
 

Tips to clean kitchen Sink: जाम हो गई किचन सिंक? पाइप में डाल दें ये एक चीज, चुटकियों में निकल जाएगा सारा कचरा

Tips to clean kitchen Sink: किचन की सिंक का जाम होना एक आम समस्या है जो हर घर में आए दिन होती रहती है. लेकिन अगर आप भी बंद सिंक को खुलवाने के लिए बार-बार प्लंबर को बुलाते हैं तो यहां हम आपको इसे खुद से ही आसानी से खोलने का तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे खुलेगा किचन सिंक (Photo: ITG)
ऐसे खुलेगा किचन सिंक (Photo: ITG)

Tips to open kitchen Sink: किचन की सिंक का जाम होना एक बेहद सामान्य बात है लेकिन जब यह जाम हो जाती है तो पूरे घर का काम रुक जाता है. सिंक में पानी जमा होना न केवल गंदगी फैलाता है बल्कि इससे बदबू और बैक्टीरिया भी पनपने लगते हैं. चूंकि यह दिक्कत अक्सर होती रहती है इसलिए इसे खुलवाने के लिए बार-बार प्लंबर को बुलाना पड़ जाता है. अगर आपको भी अक्सर इस समस्या का सामना करना पड़ता है तो आपको बता दें कि आप अपनी रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजों का उपयोग करके इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं.

सिंक साफ करने के ये तरीके आएंगे काम

सिंक जाम अक्सर पाइपों में तेल, गंदगी और खाने के कणों के जमा होने के कारण होती है. इसे ठीक करने के लिए हमेशा प्लंबर को बुलाना जरूरी नहीं है. यहां कुछ आसान घरेलू नुस्खों से आप इसे मिनटों में साफ कर सकते हैं.

बेकिंग सोडा और सिरका का करें यूज

यह सबसे प्रभावी तरीका है. सिंक के छेद में आधा कप बेकिंग सोडा डालें. फिर ऊपर से एक कप सफेद सिरका डालें. इससे होने वाली रासायनिक प्रतिक्रिया गंदगी को काट देगी. 15-20 मिनट बाद गरम पानी डाल दें. आपका सिंक खुल जाएगा.

उबलता हुआ पानी आएगा काम

अगर जाम मामूली है और तेल की वजह से है तो एक केतली उबलता हुआ पानी सीधे ड्रेन पाइप में डालें. यह जमी हुई चिकनाई को पिघलाकर रास्ता साफ कर देता है.

Advertisement

नमक और गरम पानी का इस्तेमाल

इसके लिए आप रात को सिंक के छेद में आधा कप नमक डालें और फिर ऊपर से गरम पानी डालें. नमक पाइपों को साफ करने और कीटाणुओं को मारने में मदद करता है.

प्लंजर का उपयोग होगा मददगार

अगर पानी बिल्कुल नहीं निकल रहा है तो कप प्लंजर का यूज करें. यह उस एरिया में वैक्यूम बनाता है जिससे फंसी हुई गंदगी ऊपर या नीचे खिसक कर रास्ता साफ कर देती है. आपको ये बाजार में आसानी से मिल जाएगा. एक बार इसे घर लाकर आप इसे काफी समय तक यूज कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement