देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी LIC हर बच्चे से लेकर बुढ़े या फिर महिलाओं सभी के लिए पॉलिसी पेश करती है और उसका संचालन करती है. कुछ पॉलिसी के तहत लोगों को शानदार लाभ दिया जाता है. इसी में से एक पॉलिसी LIC जीवन लक्ष्य पॉलिसी है, जिसमें इन्वेस्टमेंट करने पर आपको इंश्योरेंस कवर के साथ ही सेविंग से जुड़े फायदे मिलते हैं.
इस पॉलिसी के तहत आप प्रतिदिन सिर्फ 172 रुपये जमा करके 28.5 लाख रुपये तक का लाभ उठा सकते हैं. यह एलआईसी की पॉलिसी नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, लाइफ प्लान है. इसमें सालाना इनकम का लाभ भी दिया जाता है. इस पॉलिसी के तहत मैच्योरिटी से पहले अगर होल्डर्स की मौत हो जाती है तो हर साल 10 फीसदी बेसिक सम एश्योर्ड एनुअल इनकम के तौर पर दिया जाता है. इसके बाद मैच्योरिटी पर कमुश्त की राशि उसके नॉमिनी या कानूनी वारिस को दी जाती है.
कितना होग सम-इंश्योर्ड?
इस एलआईसी पॉलिसी के लिए कम से कम 2 लाख रुपये के बेसिक सम एश्योर्ड लिया जा सकता है, जबकि मैक्सिमम सम इंश्योर्ड के लिए कोई लिमिट नहीं तय की गई है. 13-25 साल के पॉलिसी टर्म के साथ इसे लिया जा सकता है. बस आपको पॉलिसी टर्म से 3 साल कम की अवधि तक प्रीमियम जमा करना होगा.
कितनी उम्र होनी चाहिए?
आपकी उम्र 18 साल हो गई है, तो फिर आप यह पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं. इस पॉलिसी में अधिकतम 50 साल के दौरान लाभ लिया जा सकता है. वहीं मैच्योरिटी के लिए अधिकतम उम्र 65 साल होनी चाहिए. इस पॉलिसी को लेने के बाद मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर प्रीमियम जमा कर सकते हैं.
कैसे मिलेंगे 28.5 लाख रुपये
इस स्कीम के तहत मोटा फंड भी जुटा सकते हैं. एलआईसी कैलकुलेटर के हिसाब से अगर कोई 29 साल का व्यक्ति 15 लाख रुपये के सम-एश्योर्ड के साथ 25 साल के लिए कोई पॉलिसी लेता है, तो मैच्योरिटी के समय डबल बोनस मिलने पर वह 28.50 लाख रुपये पा सकता है.
हर दिन बचाएं 172 रुपये
अगर कोई व्यक्ति 15 लाख के सम-एश्योर्ड के साथ यह LIC Jeevan Lakshya पॉलिसी लेता है और पॉलिसी टर्म 25 साल चुनता है, तो उसे 22 साल तक प्रीमियम चुकाना होगा. एलआईसी कैलकुलेटर के मुताबिक, उस पॉलिसीहोल्डर को 5,169 रुपये प्रति माह (करीब 172 रुपये प्रतिदिन) का प्रीमियम जमा करना होगा. प्रीमियम पर पहले साल 4.5 फीसद और दूसरे साल से 2.25 फीसदी का जीएसटी देना होगा.