scorecardresearch
 

Urad Dal Halwa: बाजार की मिठाई छोड़ें, त्योहारों पर देसी घी और मेवा डालकर बनाएं धुली उड़द दाल का टेस्टी हलवा, बनेगा एक दम दानेदार

Urad Dal Halwa: इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है. आज शरद पूर्णिमा है, फिर करवा चौथ और दिवाली. फेस्टिव सीजन में ज्यादातर लोग बाजार से मिठाई लेकर आते हैं लेकिन इसमें मिलावट का डर रहता है इसलिए यहां हम आपको उड़द दाल का टेस्टी और रसीला हलवा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं जिसे खाकर आप बाजार की मिठाई भूल जाएंगे.

Advertisement
X
उड़द दाल का हलवा (Photo: ITG)
उड़द दाल का हलवा (Photo: ITG)

Urad Dal Halwa: त्योहारों का मौका हो और मीठा खाने का मन न करे, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. लेकिन बाजार की मिलावटी मिठाइयों की जगह क्यों न इस बार घर पर ही कुछ पारंपरिक और शाही अंदाज में मीठा बनाया जाए. ऐसे में उड़द दाल का दानेदार हलवा एकदम बेस्ट ऑप्शन है.

गाजर या मूंग दाल का हलवा तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन उड़द दाल से बना यह हलवा स्वाद में बेहद रिच और लाजवाब होता है. देसी घी और ड्राई फ्रूट्स के मेल से बनने वाला यह हलवा जब मुंह में जाता है, तो घुल जाता है. आइए जानते हैं इसे हलवाई जैसे दानेदार टेक्सचर के साथ घर पर आसानी से बनाने की रेसिपी.

सामग्री 
बिना छिलके वाली उड़द दाल: 1 कप (कम से कम 4-5 घंटे या रातभर भिगोई हुई)

देसी घी: ¾ कप से 1 कप (हलवे में घी की मात्रा अच्छी होनी चाहिए)

चीनी: 1 कप (या स्वादानुसार)

पानी: 1.5 कप (चाशनी या पकाने के लिए)

दूध या मावा (खोया): ½ कप (रिच टेक्सचर के लिए - ऑप्शनल)

ड्राई फ्रूट्स: 3-4 बड़े चम्मच (बारीक कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश)

Advertisement

इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच

केसर के धागे: 8-10 (दूध में भिगोए हुए - ऑप्शनल)

हलवा बनाने का तरीका

भीगी हुई उड़द दाल का पानी अच्छी तरह छान लें. अब बिना पानी डाले या जरूरत पड़ने पर बिल्कुल 1-2 चम्मच पानी डालकर मिक्सी में दरदरा (दरदरा पेस्ट) पीस लें. ध्यान रखें, इसे बिल्कुल बारीक नहीं पीसना है, तभी हलवा दानेदार बनेगा.

एक अलग बर्तन में चीनी और 1.5 कप पानी डालकर गैस पर रखें. जब चीनी पूरी तरह घुल जाए और हल्की चिपचिपी चाशनी बन जाए, तो गैस बंद कर दें (एक तार की चाशनी की जरूरत नहीं है).

एक भारी तले की कढ़ाई या नॉन-स्टिक पैन में आधा देसी घी गरम करें. अब इसमें पीसी हुई उड़द दाल डालें. मीडियम से लो फ्लेम पर लगातार चलाते हुए दाल को तब तक भूनें जब तक कि उसका कच्चापन पूरी तरह खत्म न हो जाए, दाल का रंग हल्का सुनहरा न हो जाए और वह घी न छोड़ने लगे. (शुरू में दाल कढ़ाई से चिपकेगी, लेकिन जैसे-जैसे भुनेगी, वह दानेदार होकर अलग होने लगेगी).

जब दाल अच्छे से भून जाए, तब इसमें मावा या ½ कप दूध मिला लें और अच्छी तरह भूनें ताकि बढ़िया मावे जैसा स्वाद आ जाए.

अब इसमें तैयार की गई चाशनी को थोड़ा-थोड़ा करके डालें और लगातार चलाते रहें ताकि गांठे न पड़ें. आंच धीमी रखें ताकि दाल चाशनी को अच्छी तरह सोख ले.

Advertisement

अब बचा हुआ देसी घी, इलायची पाउडर और केसर वाला दूध ऊपर से मिला दें. हलवे को तब तक पकाएं जब तक वह कढ़ाई छोड़ने लगे और घी अलग न दिखने लगे.

अंत में आधे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिला दें और बाकी से गार्निश करें.

ततैयार है आपका बेहद स्वादिष्ट, शाही और दानेदार धुली उड़द दाल का हलवा! इस त्योहार इसे गरमा-गरम परोसकर सभी का दिल जीत लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement