scorecardresearch
 

दिल्ली के हर्ष विहार में भरभराकर गिरा इमारत का स्लैब, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

दिल्ली के हर्ष विहार के मिलन गार्डन में स्थित एक मकान अचानक ढह गया है. मौके पर दमकल की 5 गाड़ियां मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Advertisement
X
हर्ष विहार के मिलन गार्डन में मकान गिरा है. (Photo- ITGD)
हर्ष विहार के मिलन गार्डन में मकान गिरा है. (Photo- ITGD)

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन इलाके में रविवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक निर्माणाधीन मकान का स्लैब (लेंटल) अचानक ढह जाने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए.

दिल्ली दमकल सेवा और स्थानीय पुलिस को शाम करीब 7 बजे हादसे की सूचना दी गई. खबर मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि राहत और बचाव कार्य को तेज करने के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है. पुलिस और आपातकालीन सेवा की टीमें मिलकर बचाव अभियान चला रही हैं.

मलबे में लोगों के फंसे होने की आशंका

खबर लिखे जाने तक मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था. हादसा किस वजह से हुआ और मलबे के नीचे कोई व्यक्ति फंसा हुआ है या नहीं, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.

यह भी पढ़ें: सीमापुरी से सत्य निकेतन तक... दिल्ली में इमारतों की सुरक्षा भगवान भरोसे!

Advertisement

अधिकारियों का कहना है कि किसी के हताहत या घायल होने की भी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस और आपातकालीन राहत कर्मी मलबे को हटाने और नुकसान का आकलन करने में जुटे हुए हैं. बचाव टीमों के प्रयास जारी हैं और मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement