त्योहारी सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. घरेलू बाजार में चांदी चार कारोबारी दिनों में 16,503 रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 1,94,415 रुपये पर आ गई. वहीं वायदा बाजार में भी चांदी के दाम टूटे हैं. सोने की कीमत में भी हजारों रुपये की कमी आई है. ऐसे में दिवाली से पहले खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए ताजा भाव जानना जरूरी है.