scorecardresearch
 

How to Make Makhana Kheer: न चीनी, न गुड़, सावन के पहले व्रत में 1 गिलास दूध में बनाएं शकरकंद की मीठी-मीठी खीर, आसान है रेसिपी

How to Make Makhana Kheer: अगर आप भी सावन के पहले सोमवार पर कुछ सात्विक बनाने की सोच रहे हैं तो फिर आपको शकरकंद की खीर जरूर ट्राई करनी चाहिए. इसे बनाना आसान है और ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है.

Advertisement
X
शकरकंद की खीर (Photo: ITG)
शकरकंद की खीर (Photo: ITG)

How to Make Makhana Kheer: आज सावन का पहला सोमवार है और अगर आप भगवान शिव को कुछ खास भोग लगाना चाहते हैं तो यहां हम आपको शकरकंग की मीठी-मीठी खीर की रेसिपी बता रहे हैं. त्योहारों और व्रत-उपवास के दौरान मीठे में कुछ खास खाने का मन हर किसी का होता है लेकिन चावल या साबूदाना की खीर तो आपने कई बार खाई होगी. अगर आप स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखना चाहते हैं तो शकरकंद की खीर एक बेहतरीन विकल्प है.

खास बात है कि यहां हम आपको बिना चीनी और गुड़ वाली खीर की रेसिपी बता रहे हैं. चूंकि शकरकंद प्राकृतिक रूप से मीठी और पोषक तत्वों से भरपूर होती है इसलिए इसमें अलग से बहुत ज्यादा चीनी या गुड़ मिलाने की जरूरत भी नहीं पड़ती और इसमें मेवों की भी प्राकृतिक मिठास होती है जिससे यह काफी मीठी-मीठी और टेस्टी बनती है. मात्र 1 गिलास दूध और कुछ सूखे मेवों के साथ आप घर पर ही बेहद मलाईदार और स्वादिष्ट खीर तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की बहुत ही आसान विधि.

शकरकंद की खीर को बनाने के 3 तरीके

उबालकर और मैश करके: शकरकंद को उबालकर छीलें और अच्छी तरह मैश कर लें. इसे उबलते हुए दूध में मिलाएं ताकि खीर में गाढ़ापन आए.

कद्दूकस करके भूनना: कच्ची या उबली शकरकंद को कद्दूकस करके देसी घी में थोड़ा भून लें. फिर इसमें दूध डालकर धीमी आंच पर पकाएं.

Advertisement

मावा या कंडेंस्ड मिल्क वाली: दूध और शकरकंद के साथ मलाई, मिल्क पाउडर, या कंडेंस्ड मिल्क मिलाया जाता है जिससे यह बहुत जल्दी और रबड़ी जैसी क्रीमी बनती है. लेकिन इसे व्रत में नहीं खा सकते हैं.

आवश्यक सामग्री:
शकरकंद (Sweet Potato) - 2 मध्यम आकार की (उबली और मैश की हुई)

दूध - 1 बड़ा गिलास (फुल क्रीम)

ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश) - 2-3 बड़े चम्मच (बारीक कटे हुए)

इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच

केसर के धागे - 8-10 (वैकल्पिक, खूबसूरत रंग और खुशबू के लिए)

देशी घी - 1 छोटा चम्मच

बनाने की विधि

सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह धोकर उबाल लें. जब यह ठंडी हो जाए तो इसके छिलके उतारकर हाथों या मैशर की मदद से अच्छी तरह मैश कर लें.

एक भारी तले की कढ़ाई या पैन में 1 छोटा चम्मच देशी घी गरम करें. इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें और अलग निकाल लें.

उसी पैन में 1 गिलास फुल क्रीम दूध डालें और उसे मध्यम आंच पर उबलने दें. दूध को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं.

जब दूध में अच्छा उबाल आ जाए, तब इसमें मैश की हुई शकरकंद डालें. इसे लगातार चलाते रहें ताकि दूध में कोई गांठ न पड़े और शकरकंद दूध में पूरी तरह घुल जाए.

Advertisement

मिश्रण को 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें, जिससे खीर मलाईदार और गाढ़ी हो जाए.

अब इसमें इलायची पाउडर, केसर के धागे और भुने हुए ड्राई फ्रूट्स (थोड़े से सजावट के लिए बचा लें) मिला दें. 2 मिनट और पकाने के बाद गैस बंद कर दें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement