scorecardresearch
 

गोविंदा के बेटे का बॉलीवुड डेब्यू, साजिद खान की फिल्म में बना हीरो, सामने आई रिलीज डेट

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का डेब्यू अब जल्द होने वाला है. उनकी पहली फिल्म से जुड़ी और भी जानकारी सामने आई है. ये फिल्म एकता कपूर ने प्रोड्यूस की है, जो अगले साल जनवरी के महीने में रिलीज होगी.

Advertisement
X
हीरो बना गोविंदा का बेटा (Photo: Instagram @govinda_herono1)
हीरो बना गोविंदा का बेटा (Photo: Instagram @govinda_herono1)

90s के स्टार गोविंदा के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं. पर्सनल और प्रोफेशनल- दोनों में उनका स्ट्रगल देखा जा रहा है. पत्नी सुनीता आहूजा संग उनकी लड़ाई पब्लिक में बवाल मचा रही है. एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकर संग उनके अफेयर के चर्चे खूब हो रहे हैं. इन चीजों के बीच गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है. 

यशवर्धन अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं, एकता कपूर के प्रोडक्शन में उन्हें लॉन्च किया जा रहा है. इसकी पुष्टि खुद सुनीता आहूजा ने भी की थी. उन्होंने ये तक खुलासा किया था कि वो भी अपने बेटे की फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करेंगी. इस फिल्म की रिलीज डेट सितंबर में बताई जा रही थी, लेकिन अब ये तारीख बदल दी गई है. 

इस तारीख पर आएगी गोविंदा के बेटे की फिल्म

गोविंदा के बेटे की फिल्म सितंबर नहीं, बल्कि अगले साल जनवरी के महीने में रिलीज होगी. ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे फराह खान के भाई साजिद खान ने डायरेक्ट किया है. वो भी काफी लंबे वक्त के बाद फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं. ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इस फिल्म की रिलीज डेट 7 जनवरी 2027 का दावा किया है. 

Advertisement

X पर जारी की हुई पोस्ट में उन्होंने फिल्म की कास्ट का भी खुलासा किया. यशवर्धन की डेब्यू फिल्म में उनकी मां सुनीता आहूजा के अलावा लापता लेडीज वाली नितांशी गोयल होंगी. वहीं सिमरत कौर रंधावा, ब्रजेश काला, जेमी लीवर, चंकी पांडे जैसे एक्टर्स सपोर्टिंग रोल में नजर आ सकते हैं. फिल्म का नाम भी हीरो की 'हॉररोइन' रखा गया है. 

गोविंदा की पूरी फैमिली तो बॉलीवुड में आ ही रही है. लेकिन अभी सुपरस्टार भी अपने कमबैक की तैयारी में लगे हुए हैं. वो कोमल रानी स्वर्णकर के साथ मिलकर रूपा और दुनियादारी- ये दो फिल्में बना रहे हैं जिसके वो खुद प्रोड्यूसर भी हैं. फिलहाल इन फिल्मों की शूटिंग जारी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement