scorecardresearch
 

How to Make sattu Ladoo: न चीनी और न चाशनी, इस ट्रिक से बनाएं सत्तू के मीठे-मीठे लड्डू, प्रोटीन से हैं भरपूर

अगर आपको मीठा खाने का शौक है लेकिन चीनी एवॉइड करना चाहते हैं तो यहां हम आपको बिना चीनी के हाई प्रोटीन वाले लड्डुओं की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं सत्तू के लड्डू (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं सत्तू के लड्डू (Photo: ITG)

गर्मियों की शुरुआत होते ही उत्तर भारत के घरों में सत्तू का इस्तेमाल बढ़ जाता है. अक्सर लोग सत्तू का शरबत या नमकीन ड्रिंक पीते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इसके लड्डू ट्राई किए हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए आपको न तो चीनी की जरूरत है और न ही चाशनी बनाने के झंझट की.

आज हम आपको एक ऐसी खास ट्रिक बताएंगे जिससे आप बिना किसी तामझाम के एकदम दानेदार और हेल्दी सत्तू के लड्डू तैयार कर पाएंगे. यह हाई-प्रोटीन लड्डू न सिर्फ आपकी मीठे की तलब को शांत करेंगे बल्कि आपको दिनभर एनर्जेटिक भी रखेंगे.

सत्तू के लिए आपको चाहिए होगी ये चीजें

सत्तू (भुना हुआ चना आटा): 2 कप

देसी घी: 1 कप (जरूरत अनुसार)

इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच

बारीक कटे बादाम, काजू, पिस्ता, बीज, ओट्स 

बनाने का तरीका

सबसे पहले एक बड़े बाउल में सत्तू निकाल लें. अगर सत्तू थोड़ा मोटा है तो उसे एक बार छान लें.

अब एक कड़ाही में एक कप देसी घी डालकर गर्म करें और फिर उसमें 2 कप सत्तू का आटा डालकर भूनें.

जब सत्तू से खुशबू आने लगे तो काजू-बादाम नारियल और अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स का पाउडर और इलायची पाउडर इसमें मिलाएं.

Advertisement

बिना चीनी के हेल्दी लड्डू बनाने के लिए चीनी या चाशनी की जगह मुलायम खजूर को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें. अगर आप खांड का उपयोग कर रहे हैं तो उसे सीधे सत्तू में मिलाएं. अगर आप गुड़ का यूज करना चाहते हैं तो उसे भूनते वक्त सीधे सत्तू में डालें.

अब इस मिश्रण को तब तक भूने जब तक कि सत्तू का पूरी तरह ड्राई होकर बंधने लायक ना हो जाए. इस दौरान इसका कलर बदलकर भूरा हो जाएगा.

अब एक अलग कड़ाही में एक चम्मच देसी घी में अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स, सूरजमुखी, कद्दू के बीज और मगज डालकर रोस्ट करें. ऊपर से एक कप ओट्स भी डालें. ओट्स बाइंडिंग में मदद करेगा.

अब इस मिश्रण को ग्राइंड कर लें और उसे उसे खजूर के पेस्ट में डाल दें. अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ा ठंडा होने पर इस मिश्रण का एक हिस्सा हाथ में लेकर गोल-गोल लड्डू बनाना शुरू कर दें. 

आपके बिना चीनी वाले हाई प्रोटीन सत्तू के लड्डू तैयार हैं. अब आप इन्हें एयरटाइट कंटेनर में 15-20 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement