scorecardresearch
 

Sawan First Monday 2026: बाजार की नमकीन छोड़ें, व्रत के लिए बनाएं टेस्टी साबूदाना-मूंगफली का मिक्सचर, महीने भर रहेगा फ्रेश

Sawan First Monday 2026: सावन के पहले सोमवार में अब सिर्फ 2 दिन ही बचे हैं. अगर आप भी सोमवार का व्रत रख रही हैं और इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं तो क्यों न व्रत के लिए आप घर पर फलाहारी मिक्स्चर तैयार कर लें. यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
साबूदाना मिक्स्चर (Photo: ITG)
साबूदाना मिक्स्चर (Photo: ITG)

Sawan First Monday 2026: सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो चुकी है और इसके पहले सोमवार को आने में अब सिर्फ 2 दिन ही बाकी हैं. शिव भक्त इस दिन खास व्रत रखते हैं और भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं. व्रत के दौरान अक्सर समझ नहीं आता कि फलाहार में क्या खाया जाए जो सेहतमंद भी हो और स्वाद से भरपूर भी. अगर आप भी इस कन्फ्यूजन में हैं तो चिंता छोड़िए. इस सावन के पहले सोमवार पर हम आपके लिए लाए हैं साबूदाना और मूंगफली से बनने वाले झटपट क्रिस्पी नमकीन मिक्स्चर की रेसिपी. इसे आप एक बार बनाकर पूरे महीने के लिए एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की बेहद आसान विधि.

सामग्री:
साबूदाना (बड़े दाने वाला) - 1 कप

मूंगफली के दाने - आधा कप

काजू और बादाम - 2-3 बड़े चम्मच (कटे हुए)

मखाना - 1 कप

सेंधा नमक (व्रत वाला नमक) - स्वादानुसार

काली मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच

घी या मूंगफली का तेल - तलने या भूनने के लिए

करी पत्ता - 10-12 (वैकल्पिक)

बनाने की विधि:
अगर आप डीप फ्राई करना चाहते हैं तो कड़ाही में तेल गरम करके साबूदाने को अच्छे से तल लें ताकि वो फूल जाएं. अगर कम तेल में बनाना चाहते हैं, तो 1-2 चम्मच घी डालकर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें.

उसी कड़ाही में थोड़ा सा घी डालकर मूंगफली के दानों को सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद मखानों को भी क्रिस्पी होने तक रोस्ट कर लें.

अब काजू और बादाम को हल्का सुनहरा भून लें. अगर आप करी पत्ता डालना चाहते हैं, तो उसे भी थोड़ा क्रिस्पी कर लें.

Advertisement

एक बड़े बर्तन में तला या भुना हुआ साबूदाना, मूंगफली, मखाना और ड्राई फ्रूट्स डालें.

ऊपर से सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को हल्के हाथों से अच्छी तरह मिला लें.

आपका झटपट साबूदाना-मूंगफली नमकीन मिक्स्चर तैयार है. इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और फिर किसी एयरटाइट डिब्बे में बंद करके महीनेभर के लिए स्टोर करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement