scorecardresearch
 

How to Make Pudina Aam Panna: 45 डिग्री की गर्मी और लू में शरीर रहेगा बर्फ जैसा ठंडा, बस रोज सुबह पिएं पुदीना और सौंफ का ठंडा-ठंडा आम पन्ना

How to Make Pudina Aam Panna: अगर आप भी चिलचिलाती गर्मी और लू से बेहाल हैं और शरीर को अंदर से ठंडा रखना चाहते हैं तो आम पन्ना आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
सौंफ आम पन्ना (Photo: ITG)
सौंफ आम पन्ना (Photo: ITG)

How to Make Pudina Aam Panna: मई-जून की चिलचिलाती धूप और 45 डिग्री के पार जाता पारा शरीर की पूरी एनर्जी सोख लेता है. इस मौसम में चलने वाली गर्म हवाएं और लू न सिर्फ डिहाइड्रेशन का कारण बनती हैं बल्कि पेट में जलन, उल्टी और चक्कर आने जैसी समस्याएं भी पैदा करती हैं. ऐसे में बाजार की केमिकल और चीनी से भरी कोल्ड ड्रिंक्स पीने के बजाय पारंपरिक देसी नुस्खे अपनाना शरीर के लिए ज्यादा फायदमंद होता है.

यहां हम आपको कच्चे आम, पुदीने और सौंफ के मेल से बनने वाली स्पेशल आम पन्ना की रेसिपी बता रहे हैं. कच्चा आम शरीर को लू से बचाता है. वहीं पुदीना और सौंफ अपनी ठंडी तासीर के कारण पेट को बर्फ जैसी ठंडक देते हैं. रोज सुबह इस ड्रिंक का एक ग्लास आपको दिनभर तरोताजा और हाइड्रेटेड रखेगा.

पुदीना-सौंफ आम पन्ना रेसिपी की सामग्री

कच्चे आम (कैरी): 3 मध्यम आकार के

ताजा पुदीना पत्ती: 1 कप

सौंफ (बारीक पिसी हुई या साबुत भीगी हुई): 2 बड़े चम्मच

चीनी या मिश्री पाउडर: 1 कप (स्वादानुसार)

काला नमक: 1.5 छोटा चम्मच

भुना हुआ जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच

सफेद नमक: आधा छोटा चम्मच

बर्फ के टुकड़े

ठंडा पानी: 4-5 कप

बनाने का तरीका
सबसे पहले कच्चे आमों को अच्छी तरह धो लें. अब इन्हें प्रेशर कुकर में 1 कप पानी के साथ डालकर 2-3 सीटी आने तक उबाल लें ताकि आम पूरी तरह सॉफ्ट हो जाएं.

Advertisement

उबले हुए आमों को थोड़ा ठंडा होने दें. ठंडा होने पर उनका छिलका हटा दें और एक चम्मच की मदद से सारा गूदा (पल्प) एक कटोरी में निकाल लें. गुठली को अच्छी तरह साफ करके अलग कर दें.

मिक्सी के जार में ताजा पुदीना के पत्ते, भीगी या पिसी हुई सौंफ और आधा कप पानी डालकर एकदम बारीक पेस्ट बना लें.

अब इसी पुदीना-सौंफ के पेस्ट वाले जार में आम का पल्प, चीनी/मिश्री, काला नमक, सफेद नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर डालें. मिक्सर को 1 मिनट के लिए अच्छे से चलाएं (ब्लेंड करें) ताकि एक स्मूथ और गाढ़ा सिरप (कॉन्सेंट्रेट) तैयार हो जाए.

इस तैयार गाढ़े मिश्रण को एक बड़े जग में निकालें. इसमें 4 से 5 ग्लास एकदम ठंडा पानी मिलाएं और अच्छी तरह चम्मच से हिलाएं. आप चाहें तो इसे छान भी सकते हैं.

गिलासों में कुछ बर्फ के टुकड़े और पुदीने की पत्तियां डालें. ऊपर से ठंडा-ठंडा आम पन्ना डालें और दोपहर की धूप में निकलने से पहले या सुबह के समय इसका आनंद लें.

आप इस गाढ़े पेस्ट को कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में 1 हफ्ते के लिए स्टोर भी कर सकते हैं. जब भी पीना हो, बस 3 चम्मच पेस्ट ग्लास में डालें, पानी और बर्फ मिलाएं और पन्ना तैयार

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement