scorecardresearch
 

How To Make More Paneer: आधा लीटर दूध से भी निकलेगा खूब सारा पनीर! बस फाड़ने के बाद न करें ये 1 गलती, बनेगा बाजार जैसा सॉफ्ट

How To Make More Paneer: अक्सर घर पर बनाया पनीर कम निकलता है या रबड़ की तरह सख्त हो जाता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो अब नहीं होंगे. आज हम आपको पनीर बनाने की एक सीक्रेट ट्रिक बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप सिर्फ आधा लीटर दूध से भी ढेर सारा सुपर-सॉफ्ट और स्पंजी पनीर बना सकते हैं.

Advertisement
X
पनीर निकलने के लिए कभी भी सीधे नींबू को दूध में नहीं डालना चाहिए. (Photo: ITG)
पनीर निकलने के लिए कभी भी सीधे नींबू को दूध में नहीं डालना चाहिए. (Photo: ITG)

घर पर पनीर बनाना भले ही आसान काम लगता हो, लेकिन होता नहीं है. ज्यादातर लोगों को शिकायत रहती है कि इतना सारा दूध इस्तेमाल करने के बाद भी पनीर बहुत कम निकलता है. ऊपर से कभी पनीर बहुत टाइट बन जाता है, तो कभी ढंग से सेट नहीं हो पाता है. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि घर पर पनीर कभी भी बाजार जैसा नहीं बनता है. ऐसे में लोग सोचते हैं कि आखिर घर पर वैसा ही मुलायम और स्पंजी पनीर कैसे बनाया जाए जो बाजार में मिलता है.

अगर आप भी घर पर हर बार कम पनीर निकलने से परेशान हो जाते हैं, तो अब आपकी ये टेंशन खत्म हो सकती है. दरअसल, एक बेहद आसान और देसी किचन ट्रिक की मदद से आप सिर्फ आधा लीटर दूध से भी ज्यादा मात्रा में सॉफ्ट पनीर तैयार कर सकते हैं. खास बात ये है कि इसके लिए किसी महंगी चीज की जरूरत नहीं पड़ती, बस दूध फाड़ने के बाद एक छोटी सी स्मार्ट ट्रिक अपनानी होती है, जो पनीर को ज्यादा मुलायम और स्पंजी बना देती है.

अच्छे पनीर के लिए सही दूध चुनना जरूरी
अगर आप चाहते हैं कि पनीर ज्यादा बने और उसका टेक्शचर भी बढ़िया आए, तो हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें. सबसे पहले दूध को मोटे तले वाले बर्तन में डालकर अच्छी तरह उबाल लें. दूध उबलते समय उसे बीच-बीच में चलाते रहें ताकि मलाई किनारों पर चिपके नहीं और दूध नीचे ना लगे.

Advertisement

सीधे नींबू डालने की गलती न करें
अक्सर लोग पनीर बनाने के लिए उबलते दूध में सीधा नींबू डाल देते हैं. लेकिन ये उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है. दरअसल, इसकी वजह से पनीर थोड़ा टाइट और सख्त हो जाता है. बेहतर तरीका ये है कि एक चम्मच नींबू के रस में बराबर मात्रा में पानी मिला लें. अब इस मिश्रण को धीरे-धीरे दूध में डालें. इससे दूध आराम से फटता है और पनीर ज्यादा सॉफ्ट-स्पंजी बनता है.

नींबू का घोल भी एक साथ कभी न डालें. ये सीधे डालने की बजाय थोड़ा-थोड़ा करके डालें और दूध को हल्के हाथों से चलाएं. जैसे ही दूध से हरा पानी अलग दिखाई देने लगे, उसी समय नींबू डालना बंद कर दें. जरूरत से ज्यादा नींबू डालने से पनीर में खट्टापन आ सकता है और उसका टेक्शचर रबड़ जैसा हो सकता है.

इस आसान ट्रिक से ज्यादा बनेगा पनीर
पनीर बनाने के इस तरीके का सबसे खास हिस्सा यही है. आमतौर पर लोग दूध फटते ही उसे कपड़े में छान लेते हैं, लेकिन ऐसा करने की जल्दबाजी न करें. गैस बंद करने के बाद फटे हुए दूध को करीब 3 घंटे तक उसी पानी में पड़ा रहने दें. इससे पनीर पानी को अच्छी तरह सोख लेता है और उसका आकार व वजन दोनों बढ़ जाते हैं. साथ ही पनीर बहुत मुलायम और स्पंजी बनता है.

पनीर धोना भी है जरूरी
पनीर को छानने के बाद उसे पानी से धोना भी जरूरी है. जब आप पनीर को कपड़े में छान लें, तो उसे ठंडे पानी से दो-तीन बार धोना न भूलें. ऐसा करने से नींबू की खटास निकल जाती है और पनीर का स्वाद बेहतर हो जाता है. इसके साथ ही पनीर ज्यादा सॉफ्ट भी बना रहता है.

Advertisement

अब कपड़े को बांधकर पनीर का एक्स्ट्रा पानी हल्के हाथों से निकाल लें. इसके बाद पनीर को किसी भारी बर्तन या चीज के नीचे 20 से 30 मिनट तक दबाकर रख दें. इससे पनीर अच्छी तरह सेट हो जाएगा और बाजार जैसा मोटा और स्पंजी दिखाई देगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement