अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि 2020 के मतदाता रिकॉर्ड और नागरिकता संबंधी रिकॉर्ड की जांच में 24 हजार से ज्यादा गैर नागरिक मतदाता मिले हैं. हालांकि, यह आंकड़ा अभी विवादित है और इसे अवैध मतदान का प्रमाण नहीं माना गया है. ट्रंप ने बाकी रिकॉर्ड की जांच जारी रहने की बात कही और नागरिकता प्रमाण व फोटो पहचान पत्र अनिवार्य करने वाले सेव अमेरिका एक्ट को फिर लागू करने की मांग की.