scorecardresearch
 

How to Make Moong dal chaat: चीला-उपमा खाकर हो गए बोर? नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर हरी मूंग की चटपटी चाट

How to Make Moong dal chaat: अगर आप भी नाश्ते में रोज पोहा, पराठा, उपमा या चीला खाकर हो गए हैं तो यहां हम आपको टेस्टी और हेल्दी हरे मूंग की चाट की रेसिपी बता रहे हैं. यह खाने में जितनी हल्की और पौष्टिक है, बनाने में भी उतनी ही आसान है.

Advertisement
X
नाश्ते में बनाएं हेल्दी मूंग दाल चाट (Photo: ITG)
नाश्ते में बनाएं हेल्दी मूंग दाल चाट (Photo: ITG)

How to Make Moong dal chaat: गर्मियों में सुबह के नाश्ते में अगर आपका भी रोज-रोज वही चीला और उपमा खाकर मन भर गया है और आप कुछ लाइट और चटपटा खाना चाहते हैं तो मूंग दाल की चटपटी चाट आपके लिए बेहद लाइट, टेस्टी और सेहतमंद ऑप्शन है. साबुत मूंग दाल प्रोटीन, फाइबर और कई जरूरी विटामिन्स का बेहतरीन सोर्स होती है जो आपको दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखती है.

उबले मूंग दाल की चटपटी और खट्टी-मीठी चाट एक ऐसी रेसिपी है जो न सिर्फ मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है बल्कि आपके वजन को कंट्रोल रखने और डाइजेशन को दुरुस्त करने में भी मददगार होती है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

उबले मूंग की चाट बनाने के लिए आपको चाहिए होगी ये सामग्री
उबली हुई साबुत हरी मूंग दाल: 1 कप (हल्का नमक डालकर उबालें)

बारीक कटा प्याज: 1 छोटा

बारीक कटा टमाटर: 1 छोटा

बारीक कटा उबला आलू: 1/2 कप (वैकल्पिक)

हरी चटनी (पुदीने-धनिया की): 1 चम्मच

इमली की खट्टी-मीठी चटनी: 2 चम्मच

चाट मसाला: 1/2 छोटा चम्मच

भुना जीरा पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच

काला नमक और सादा नमक: स्वादानुसार

नींबू का रस: 1 चम्मच

बारीक कटा हरा धनिया: 2 चम्मच

बारीक नायलॉन सेव: सजाने के लिए

Advertisement

बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में उबली हुई हरी मूंग दाल लें. ध्यान रखें कि दाल ज्यादा न गले, दाने अलग-अलग रहें.

अब इस उबली हुई दाल में कटा हुआ प्याज, टमाटर और उबला हुआ आलू डालें.

इस मिश्रण में हरी तीखी चटनी और इमली की खट्टी-मीठी चटनी मिलाएं. इसके बाद चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और सादा नमक स्वादानुसार डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह टॉस करें.

अब ऊपर से ताजा नींबू का रस और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर एक बार फिर मिला लें.

आपकी प्रोटीन से भरपूर खट्टी-मीठी मूंग दाल चाट तैयार है. इसे सर्विंग प्लेट में निकालें, ऊपर से थोड़ी सी बारीक सेव डालें और तुरंत सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement