scorecardresearch
 

ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी की लिफ्ट में फंसी बच्चियां, डर के मारे पढ़ने लगीं हनुमान चालीसा- VIDEO

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसायटी में 13 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे एक टावर की लिफ्ट अचानक बीच में अटक गई. लिफ्ट में मौजूद चार बच्चियां करीब 30 मिनट तक फंसी रहीं. लिफ्ट में अंधेरा होने और ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस (ARD) के शुरुआती 10 मिनट तक काम नहीं करने से बच्चियां घबरा गईं.

Advertisement
X
लिफ्ट में हनुमान चालीसा पढ़तीं बच्चियां. (Photo: Screengrabs)
लिफ्ट में हनुमान चालीसा पढ़तीं बच्चियां. (Photo: Screengrabs)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसायटी में लिफ्ट फंसने की घटना ने एक बार फिर हाईराइज सोसायटियों में लिफ्ट सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के अनुसार 13 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे सोसायटी के एक टावर की लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में रुक गई. उस समय लिफ्ट में चार बच्चियां मौजूद थीं, जो करीब 30 मिनट तक अंदर फंसी रहीं.

लिफ्ट रुकते ही उसके अंदर अंधेरा हो गया, जिससे बच्चियां घबरा गईं. शुरुआती करीब 10 मिनट तक लिफ्ट का ऑटोमैटिक रेस्क्यू डिवाइस (ARD) भी काम नहीं कर सका. ऐसे में बंद लिफ्ट में फंसी बच्चियों ने खुद को शांत रखने और हिम्मत बनाए रखने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. इस दौरान किसी ने लिफ्ट के अंदर का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो में बच्चियां डरी हुई नजर आईं
वीडियो में बच्चियां डरी हुई नजर आती हैं और एक साथ हनुमान चालीसा पढ़ती सुनाई देती हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद सोसायटी के मेंटेनेंस स्टाफ और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद करीब 30 मिनट में लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और सभी बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई शारीरिक चोट नहीं आई, हालांकि बच्चियां काफी सहमी हुई थीं.

Advertisement

घटना के बाद सोसायटी के निवासियों ने लिफ्ट के रखरखाव और सुरक्षा मानकों को लेकर नाराजगी जताई है. लोगों का कहना है कि अगर लिफ्ट का ऑटोमैटिक रेस्क्यू सिस्टम समय पर काम करता तो बच्चियों को इतनी देर तक डर के माहौल में फंसे नहीं रहना पड़ता. फिलहाल वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग लिफ्टों के नियमित मेंटेनेंस तथा सुरक्षा जांच की मांग कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement