scorecardresearch
 

Makhana Kalakand Recipe: करवाचौथ पर 1 कटोरी मखाने से बनाएं टेस्टी कलाकंद, घर पर तैयार होगी दानेदार मिठाई, सब पूछेंगे रेसिपी!

करवा चौथ पर मिठाई इस बार बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं है, आप 2 कप दूध और 1 कटोरी मखाने से घर पर ही बाजार से टेस्टी कलाकंद बना सकते हैं. कलाकंद बहुत टेस्टी लगता है और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी लगती है. आइए आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं.

Advertisement
X
घर पर मिठाई बनाना भी आसान होता है. (PHOTO:AI)
घर पर मिठाई बनाना भी आसान होता है. (PHOTO:AI)

Makhana Kalakand Recipe: करवाचौथ पर घर में कई तरह के पकवान बनते हैं और बाजार से खूब मिठाइयां भी लोग खरीदकर लाते हैं. व्रत खोलने के लिए अगर आप भी बाजार से मिठाई लाते हैं, तो इस बार घर पर ही एक कटोरी मखाने से स्वादिष्ट और दानेदार कलाकंद बना सकते हैं. कलाकंद खाने में बहुत टेस्टी लगता है और इसको बनाना भी उतना ही सिंपल है. 

अगर आप भी कलाकंद खाना पसंद करते हैं  तो इस बार मखाने वाला कलाकंद ट्राई करें, इसे एक बार चखने के बाद आप बार-बार इसे बनाएंगे. बाजार की मिठाइयां खाने से लोग अक्सर बचते हैं, ऐसे में आप इस फेस्टिव सीजन घर पर ही शानदार कलाकंद मिठाई बनाकर मेहमानों को खुश कर सकते है. आइए घर पर मखाने वाला कलाकंद बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं. 

कलाकंद के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • मखाना: 1-2 कप (दरदरा पिसा हुआ)
  • दूध: 1 लीटर (फुल फैट क्रीम वाला) 
  • पनीर या मलाई: 100-200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ
  • चीनी या मिश्री पाउडर: स्वादानुसार (लगभग ½ कप)
  • नारियल का बुरादा: 2-3 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • घी: 1 छोटा चम्मच
  • कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता): आधा कप 

मखाना कलाकंद बनाने का तरीका 

  1. एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें और इसमें मखाने डालकर लो फ्लेम पर क्रिस्पी होने तक फ्राई कर लें. 
  2. फ्राई करके उनको ठंडा कर लें और फिर दरदरा मिक्सी में पीस लें. 
  3. अब कहाड़ी में दूध डालकर उबालें और जब वो हल्का गाढ़ा हो जाए तो इसमें पनीर डालकर लगातार चलाते रहें.
  4. पनीर डालकर 5 मिनट तक पकाने के बाद पिसा हुआ मखाना, नारियल का बुरादा और चीनी डालकर सबको अच्छी तरह से मिक्स कर दें. 
  5. इस मिक्सर को तब तक मिडियम फ्लेम पर पकाना है, जब तक वो गाढ़ा होकर कड़ाही ना छोड़ दें.  आखिर में इलायची पाउडर डालकर मिलाएं और गैंस कर दें. 
  6. एक प्लेट पर घी लगा लें और फिर इस मिश्रण को पूरी प्लेट में फैला दें. ऊपर ड्राई फ्रूट्स छिड़क दें, इसे दो से तीन घंटे के लिए रूम टेंपरेचर या फ्रिज में सेट होने के लिए छोड़ दीजिए.
  7. अब यह अच्छी तरह से सेट हो जाए तो इनको अपनी पसंद के हिसाब से शेप में काट लें और सबको सर्व करें. 

प्रो टिप: दूध को उबालते समय गैस को ज्यादा तेज न करें, वरना दूध जल भी सकता है. जले दूध का स्वाद कलाकंद के टेस्ट को बिल्कुल बिगाड़ देगा. नारियल का बुरादा अगर आपको अच्छा नहीं लगता है तो आप उसको स्किप भी कर सकते हैं, उसके बिना भी कलाकंद टेस्टी बनेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement