scorecardresearch
 

बंगाल: एक दिन, 2 क्राइम, 2 एनकाउंटर, हथियार छीनकर भागने की कोशिश में दोनों मारे गए

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को हत्या और बलात्कार-हत्या के अलग-अलग मामलों के दो आरोपी पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में मारे गए. ये दोनों घटनाएं करीब 12 घंटे के अंतराल पर हुईं. पुलिस का कहना है कि अपराध स्थल पर क्राइम-सीन रिकंस्ट्रक्शन के दौरान, इन आरोपियों ने पुलिस अधिकारियों से हथियार छीन लिए और उन पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में ये दोनों आरोपी मारे गए.

Advertisement
X
बंगाल पुलिस के एनकाउंटर में दो आरोपी मारे गए हैं.  (File Photo)
बंगाल पुलिस के एनकाउंटर में दो आरोपी मारे गए हैं. (File Photo)

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को एक ही दिन में दो मुठभेड़ हुई. 27 अक्टूबर को दो अलग-अलग पुलिस एनकाउंटर में गंभीर अपराधों के दो आरोपियों की मौत हो गई. उत्तर 24 परगना के गायघाट में 17 साल की छात्रा से कथित दुष्कर्म और हत्या का आरोपी प्रह्लाद दास पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया. जबकि मुर्शिदाबाद के समशेरगंज में बीजेपी कार्यकर्ता सुजीत मंडल की हत्या के आरोपी सामाउल हक को पुलिस ने मार गिराया. 

दोनों घटनाओं में पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने घटनास्थल पर क्राइम सीन क्रिएट के दौरान हथियार छीनकर भागने और गोली चलाने की कोशिश की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हुए और अस्पताल में उनकी मौत हो गई.

समशेरगंज में हुए एनकाउंटर की घटना की जानकारी देते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस ने कहा कि पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी की CID के साथ हुई मुठभेड़ में मौत हो गई. यह व्यक्ति BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था.

यह घटना उस घटना के कुछ ही घंटों बाद हुई, जब उत्तर 24 परगना जिले में एक बलात्कार और हत्या के आरोपी को पुलिस ने मार गिराया था। पुलिस के अनुसार अपराध के दृश्य को फिर से दोहराने (क्राइम रिकंस्ट्रक्शन) के दौरान उस आरोपी ने पुलिसकर्मी से हथियार छीनकर उन पर गोली चला दी थी. 

Advertisement

पुलिस BJP कार्यकर्ता सुजीत मंडल की हत्या और उनके शव के टुकड़े-टुकड़े करने के मामले में मुख्य आरोपी सामाउल हक को CID की एक टीम शमशेरगंज थाना क्षेत्र के 'ओल्ड डाक बंगला' इलाके में ले गई थी, ताकि अपराध के समय हुई घटनाओं को फिर से दोहराया जा सके."

 पुलिस ने कहा, "अचानक उसने एक अधिकारी से हथियार छीनकर टीम पर गोली चला दी और भागने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लग गई, जिसके बाद उसे जंगीपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया."

दूसरी घटना उत्तर 24 परगना के गायघाट की है. जहां गाइघाट में बलात्कार और हत्या के एक मामले में आरोपियों का एनकाउंटर हुआ. पुलिस के अनुसार ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा के साथ बलात्कार और हत्या के आरोपी प्रहलाद दास को पकड़ा गया था. 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहली घटना में, 11वीं कक्षा की छात्रा के कथित बलात्कार और हत्या के आरोप में गिरफ्तार 23 वर्षीय एक व्यक्ति, उत्तरी 24 परगना के गायघाट में तड़के करीब 2:50 बजे पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को उसके घर ले जाया गया था ताकि वे कपड़े बरामद किए जा सकें जो उसने कथित तौर पर अपराध के समय पहने थे. वहां से लौटते समय, उसने शौच के लिए जाने को कहा और फिर कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर गोली चला दी. इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की.

Advertisement

गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे चांदपारा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी की फायरिंग में पुलिस का कोई भी जवान घायल नहीं हुआ, हालांकि पुलिस की गाड़ी से कूदते समय एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आईं, जिसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया. पुलिस की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है और इसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी.

अधिकारी ने कहा कि किन परिस्थितियों में आरोपी रिवॉल्वर छीनने में कामयाब रहा और गोलीबारी तक की पूरी घटना कैसे घटी, इसकी जांच की जाएगी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement