scorecardresearch
 

Homemade Collagen Gel: 50 की उम्र में दिखेगा 30 जैसा ग्लो! घर पर अलसी से बनाएं कोलेजन जेल, झुर्रियां और झाइयां होंगी गायब

Homemade Collagen Gel: बढ़ती उम्र के साथ चेहरे की रंगत खोने लगी है और झुर्रियां दिखने लगी हैं? महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय आप घर पर अलसी के बीज, एलोवेरा और विटामिन ई से नेचुरल कोलेजन जेल बना सकते हैं. इसके रोजाना इस्तेमाल से आपकी स्किन हाइड्रेटेड, टाइट और हमेशा जवां नजर आएगी.

Advertisement
X
कोलेजन जेल बनाने के लिए आपको एलोवेरा जेल और अलसी के बीजों की जरूरत पड़ेगी. (Photo: ITG)
कोलेजन जेल बनाने के लिए आपको एलोवेरा जेल और अलसी के बीजों की जरूरत पड़ेगी. (Photo: ITG)

Homemade Collagen Gel: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी, तेज धूप और खराब लाइफस्टाइल का असर सबसे पहले स्किन पर दिखाई देता है. लगातार बाहर रहने, कम पानी पीने और बिगड़े खानपान की वजह से धीरे-धीरे चेहरे की रंगत छिन जाती है और वो बेजान, रूखा और थका से भरा हुआ नजर आने लगता है. कई बार स्किन अपनी चमक खो देती है, जिसकी वजह से चेहरे पर उम्र से पहले ही फाइन लाइंस और झुर्रियां दिखने लगती हैं. ऐसे में लोग चेहरे पर ग्लो लाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का लेते हैं.

हालांकि, महंगे प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स हर किसी की स्किन पर असर नहीं दिखाते हैं. ऐसे में कुछ आसान घरेलू चीजों की मदद से भी स्किन की देखभाल की जा सकती है. घर पर बना नेचुरल कोलेजन जेल इन्हीं आसान उपायों में से एक है. ये स्किन को गहराई से नमी देने, उसे मुलायम बनाए रखने और चेहरे पर नेचुरल चमक लाने में मदद कर सकता है. अगर आप इसे रोजाना इस्तेमाल करें तो आपकी स्किन ज्यादा फ्रेश, हेल्दी और टाइट नजर आ सकती है. चलिए जानते हैं घर पर कैसे बनाएं कोलेजन जेल.

आखिर क्या होता है कोलेजन?
कोलेजन एक तरह का प्रोटीन है जो स्किन को मजबूती देता है और फ्लेक्सिबल बनाता है. उम्र बढ़ने के साथ शरीर में इसका लेवल कम होने लगता है, जिसकी वजह से झुर्रियां, ढीलापन और रूखापन नजर आने लगता है. ऐसे में कोलेजन जेल का इस्तेमाल करके आप 50 की उम्र में भी 30 वाला ग्लो पा सकते हैं और अपने चेहरे को झुर्रियों से दूर रख सकते हैं.

Advertisement

घर पर कैसे बनाएं कोलेजन जेल?
इस खास जेल को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ती. आप एलोवेरा जेल, अलसी के बीज और विटामिन ई जैसी चीजों की मदद से इसे तैयार कर सकते हैं.

  • 2 चम्मच अलसी के बीज
  • 1 कप पानी
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 विटामिन ई कैप्सूल

बनाने का तरीका
कोलेजन जेल बनाने के लिए सबसे पहले पानी में अलसी के बीज डालकर उसे कुछ मिनट तक उबाल लें. जब पानी थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद कर दें. अब इसे छानकर ठंडा कर लें. इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल और विटामिन ई मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. बस आपका आपका होममेड कोलेजन जेल तैयार है.

चेहरे पर कैसे लगाएं?
इस जेल को रात में लगाने से ज्यादा फायदा मिलता है. ऐसे में रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें. इसके बाद हल्के हाथों से इस जेल को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. रोजाना इस्तेमाल करने से स्किन ज्यादा हाइड्रेटेड और फ्रेश नजर आ सकती है.

क्या होता है फायदा?

1. घर के बने कोलेजन जेल से आपकी स्किन ज्यादा हाइड्रेटेड दिख सकती है. कोलेजन और एलोवेरा स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे चेहरा ड्राई नहीं लगता.

2. इसके इस्तेमाल से फाइन लाइंस भी कम हो सकती हैं. रोजाना इसके इस्तेमाल से ढीली पड़ चुकी स्किन टाइट और स्मूद हो सकती है, जिससे उम्र का असर कम नजर आता है.

Advertisement

3. ये जेल नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मदद करता है. इससे स्किन को पोषण मिलता है, जिससे चेहरा ज्यादा चमकदार और फ्रेश दिख सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान 

  • स्किन पर किसी भी नई चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए.
  • अगर स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.
  • सिर्फ जेल लगाने से ही नहीं, बल्कि अच्छी नींद, पानी और हेल्दी डाइट से भी स्किन हेल्दी रहती है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement