scorecardresearch
 

How to Make Khoya: आने वाला है सावन, 2 किलो दूध से पहले ही तैयार कर लें शुद्ध खोया, ये है सबसे सरल तरीका

How to Make Khoya: सावन, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का त्योहार आने वाला है. अगर आप भी व्रत और त्योहार के लिए मिठाई बनाने की सोच रहे हैं तो फिर उसके लिए आप क्यों न घर पर दूध से शुद्ध खोया तैयार कर लें. यहां हम आपको खोया बनाने की आसान रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
X
हलवाई स्टाइल खोया (Photo: ITG)
हलवाई स्टाइल खोया (Photo: ITG)

How to Make Khoya: सावन का पवित्र महीना जल्द ही शुरू होने वाला है. सावन के सोमवार व्रत, भगवान शिव के पूजन और तीज-त्योहारों पर घर-घर में गुजिया, घेवर, पेड़े और हलवे जैसी तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं. मिठाइयों का असली स्वाद और मिठास खोये (मावे) से ही आती है लेकिन त्योहारों के सीजन में बाजार में मिलावटी मावा मिलने का खतरा काफी बढ़ जाता है.

ऐसे में अपने परिवार की सेहत और पूजा के भोग की शुद्धता से समझौता करने के बजाय घर पर ही खोया बनाना सबसे सुरक्षित और बेहतरीन विकल्प है. अगर आपको लगता है कि घर पर खोया बनाना बहुत मेहनत का काम है, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं 2 किलो दूध से झटपट और शुद्ध खोया बनाने की सबसे आसान विधि.

सामग्री:

फुल क्रीम दूध (भैंस का दूध ज्यादा अच्छा रहेगा ) – 2 लीटर

देशी घी – ½ छोटा चम्मच (कड़ाही को ग्रीस करने के लिए)

सीक्रेट ट्रिक्स (जरूरी बातें):

खोया बनाने के लिए हमेशा भारी तले वाली कड़ाही (लोहे या एल्युमिनियम) का इस्तेमाल करें.

दूध चिपकने से बचाने के लिए दूध डालने से पहले कड़ाही में आधा चम्मच पानी और थोड़ा सा घी लगाकर चारों तरफ फैला दें, इससे दूध कड़ाही के तले में बिल्कुल नहीं चिपकेगा.

Advertisement

बनाने की विधि:

कड़ाही तैयार करें और दूध डालें: भारी तले की कड़ाही में आधा चम्मच पानी और थोड़ा घी लगाएं. अब इसमें 2 लीटर फुल क्रीम दूध डालें और तेज आंच पर उबाल आने दें.

तेज आंच पर दूध गाढ़ा करें: जब दूध में उबाल आ जाए, तो आंच को मध्यम से तेज रखें और भारी स्पैटुला (कछुल) की मदद से दूध को कड़ाही के तले से चलाते रहें. किनारियों पर जमने वाली मलाई को खुरचकर वापस दूध में मिलाते जाएं.

लगातार चलाते रहें: तेज आंच पर पकाने से दूध का पानी तेजी से सूखता है और खोये का रंग एकदम सफेद रहता है. जब दूध घटकर आधा (1 लीटर) रह जाए, तो इसे बिना रुके चलाते रहें.

रबड़ी से खोया बनने की स्टेज: लगभग 20-25 मिनट बाद दूध गाढ़ा होकर रबरी जैसा दिखने लगेगा. इस दौरान बुलबुले बाहर उछल सकते हैं, इसलिए आंच थोड़ी मध्यम कर लें और कछुल को कड़ाही के पेंदे में घुमाते रहें.

खोया तैयार करें: जब मिश्रण एकदम गाढ़ा होकर कड़ाही के किनारे छोड़ने लगे और एक जगह इकट्ठा होने लगे तो समझ जाएं कि आपका शुद्ध खोया बनकर तैयार है. 2 किलो फुल क्रीम दूध से लगभग 400 से 450 ग्राम खोया बनकर तैयार होता है.

Advertisement

ठंडा करके स्टोर करें: गैस बंद कर दें. खोया ठंडा होने के बाद और भी गाढ़ा और सेट हो जाएगा. इसे किसी एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में 8-10 दिनों तक आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement