scorecardresearch
 

How to Make Halkova Barfi: ना दूध, ना खोया, दिवाली पर घर पर बनाएं 90s वाली हलकोवा बर्फी, मास्टरशेफ ने बताई आसान रेसिपी

अगर आप दूध और खोया के बिना मिठाई बनाना चाहते हैं तो आप झटपट मैदे से बनने वाली हलकोवा बर्फी तैयार कर सकते हैं. इस बर्फी को बनाने में न तो ज्यादा सामग्री लगती है और ना ही समय लगता है. इसलिए आप इसको आसानी से अपने घर बना सकते हैं और यह सबको बहुत पसंद भी आएगी. आइए आपको इसकी आसान रेसिपी बताते हैं.

Advertisement
X
हलकोवा बर्फी पहले खूब खाई जाती थी. (PHOTO:AI)
हलकोवा बर्फी पहले खूब खाई जाती थी. (PHOTO:AI)

How to Make Halkova Barfi: करवा चौथ और दीवाली पर घरों में बाजार से खरीदकर लोग खूब मिठाइयां लेकर आते हैं. मगर बाजार की मिठाइयां खाने से अच्छा है कि आप घर पर ही आसान तरीके से टेस्टी मिठाई बना लें. अगर आपके घर में लोग बर्फी खाने के शौकीन हैं तो आज हम आपको हलकोवा बर्फी बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं. 

हलकोवा बर्फी जिसे मैदे की बर्फी या 90 के दशक की मशहूर मिठाई के तौर पर भी जाना जाता है, इसे बनाने के लिए न तो खोया और न ही दूध की जरूरत होती है. मैदे से बनने वाली यह बर्फी बहुत टेस्टी होती है और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है. अगर आपको बर्फी खाना अच्छा लगता है तो आप एक बार इसे ट्राई करके देखिए, इसका स्वाद आपको बाजार में मिलने वाली महंगी मिठाइयों से कई गुना ज्यादा अच्छा लगेगा. 

हलकोवा बर्फी बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • घी - 1 कप
  • मैदा - 2 कप
  • चीनी (पिसी हुई) - 1 कप
  • इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच

हलकोवा बर्फी बनाने का आसान तरीका

  1. एक कड़ाही में 1 कप घी गर्म करें. इसमें 2 कप मैदा डालें और लो फ्लेम पर हल्का सुनहरा और खुशबू आने तक भून लें. 
  2. भुने हुए मैदे में 1 कप पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालें, इसे अच्छी तरह मिलाते हुए धीमी आंच पर करीब 2 मिनट तक और पकाएं. 
  3. एक थाली या ट्रे में थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें. इस मिश्रण को थाली में निकालकर फैलाएं और ठंडा होने दें. 
  4. जब यह हल्का ठंडा और सेट हो जाए, तो इसे मनचाहे शेप के टुकड़ों में काटकर रख लें और मेहमानों को सर्व करें. 

जल्दी खराब नहीं होती बर्फी!

Advertisement

दूध और खोया के बिना बनने की वजह से यह बर्फी आप स्टोर करके कुछ दिनों तक आराम से खा सकते हैं, यह जल्दी खराब नहीं होती है. आप इनको किसी एयरटाइट कंटेनर में डालकर रख सकते हैं, बस इस बात का ध्यान रखें कि इसमें गंदे हाथ न लगाएं. अगर आप चीनी खाना पसंद नहीं करते हैं तो आप गुड़ या खजूर डालकर भी यह बर्फी बना सकते हैं और मैदे की जगह गेंहू के आटे से भी हलकोवा बर्फी तैयार की जाती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement