scorecardresearch
 
Advertisement
एंटरटेनमेंट न्यूज़

नेशनल टीवी पर बॉयफ्रेंड को दिया धोखा, अब पति ने भी छोड़ा साथ? विवादों पर घिरी एक्ट्रेस, तोड़ी चुप्पी

divya agarwal boyfriend husband divorce
  • 1/9

टीवी एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड प्रियांक शर्मा के साथ रिश्ते और नेशनल टेलीविजन पर हुए ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की है. दिव्या ने बताया कि उनका रिश्ता टॉक्सिक नहीं था, बल्कि उस उम्र की मासूमियत और इमोशंस से भरा हुआ था.

divya agarwal boyfriend husband divorce
  • 2/9

दिव्या और प्रियांक की जोड़ी को ‘स्प्लिट्सविला’ के दौरान खूब पसंद किया गया था. दोनों का प्यार, रोमांस और फिर रिश्ते में आई दरार लंबे समय तक सुर्खियों में रही. दिव्या ने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि आज भी फैंस उनकी जोड़ी को पसंद करते हैं. उन्होंने कहा, “मैं भी उस रिलेशनशिप की बहुत बड़ी फैन हूं. 9 साल पहले उसकी शुरुआत हुई थी. हमारे अंदर मासूमियत थी.”

divya agarwal boyfriend husband divorce
  • 3/9

अपने रिश्ते को टॉक्सिक कहे जाने पर दिव्या ने कहा कि उस वक्त दोनों की उम्र करीब 24 साल थी. वे अपने इमोशंस में बहकर बातें कह देते थे और यह नहीं सोचते थे कि आगे क्या होगा. दिव्या के मुताबिक, उस उम्र में उन्हें लगता था कि सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा, लेकिन छोटी-छोटी बातें भी बड़ा मुद्दा बन जाती थीं.

Advertisement
divya agarwal boyfriend husband divorce
  • 4/9

दिव्या और प्रियांक के ब्रेकअप ने उस वक्त खूब सुर्खियां बटोरी थीं. अब दिव्या ने साफ किया कि उनके रिश्ते में जो कुछ हुआ, वह किसी शो की स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं था. उन्होंने कहा, “उस समय हम दोनों अपने फैसलों को लेकर बहुत अस्थिर थे. हमें लगता था कि यह नहीं तो वह सही.” दिव्या के मुताबिक, उस दौर में उनके इमोशंस और रिएक्शन असली थे, कंटेंट के लिए नहीं.

divya agarwal boyfriend husband divorce
  • 5/9

पुराने रिश्ते को पीछे छोड़ चुकीं दिव्या ने बताया कि अब प्रियांक के साथ उनका रिश्ता ठीक और सौहार्दपूर्ण है. वह उनके लिए अच्छा चाहती हैं और उन्हें शुभकामनाएं देती हैं. दिव्या ने कहा कि उस रिश्ते में टीनएज वाली मस्ती, रोना-धोना और हर बात को बहुत गहराई से महसूस करना था. अब वह पहले जैसी भावनाएं महसूस नहीं करतीं.

divya agarwal boyfriend husband divorce
  • 6/9

प्रियांक के बाद दिव्या की जिंदगी में वरुण सूद आए थे. वरुण से ब्रेकअप के बाद दिव्या पर चीटिंग को लेकर आरोप लगे. अब इस मुद्दे पर उन्होंने अपनी सोच साफ की है. दिव्या के मुताबिक, किसी रिश्ते में खुश न होने पर अपने पार्टनर को बताकर अलग होना चीटिंग नहीं है. उनके अनुसार, धोखा तब है, जब आप रिश्ते में रहते हुए सामने वाले से बातें छिपाते हैं.

divya agarwal boyfriend husband divorce
  • 7/9

दिव्या ने माना कि पुराने रिश्ते से बाहर निकलने के बाद उन्हें कई तरह के आरोपों का सामना करना पड़ा. उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह मामला इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा. उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी बात समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग वही मानते रहे, जो वे मानना चाहते थे. उस वक्त उन्हें यह भी नहीं पता था कि उनकी निजी जिंदगी इतनी बड़ी चर्चा का विषय बन जाएगी.

divya agarwal boyfriend husband divorce
  • 8/9

दिव्या अग्रवाल ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बार-बार सामने आने वाली खबरों पर भी नाराजगी जाहिर की. एक्ट्रेस के मुताबिक, उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को बार-बार दोहराया जाता है और अब वह ऐसी खबरें सुनकर थक चुकी हैं. उन्होंने साफ किया कि फिलहाल उनका ध्यान अपने काम पर है और हर निजी बात का अपडेट देना उनके लिए जरूरी नहीं है. 'मैं अपने काम की वजह से कभी-कभी अलग रहती हूं.'

divya agarwal boyfriend husband divorce
  • 9/9

अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फैल रही चर्चाओं पर दिव्या ने दो टूक जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'ना ही मेरा डिवोर्स हो रहा है और ना ही मैं प्रेग्नेंट हूं.' दिव्या ने बताया कि वह फिलहाल निर्देशन और वेब शो प्रोड्यूस करने जैसे कामों में व्यस्त हैं. ऐसे में उनकी जिंदगी को लेकर हर बार नई अटकलें लगाना उन्हें पसंद नहीं है. अब एक्ट्रेस का फोकस अपने करियर और आने वाले प्रोजेक्ट्स पर है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement