Crispy Poha Vada recipe: शाम के नाश्ते में चाय के साथ ट्राई करें क्रिस्पी पोहा वड़ा, स्वाद होगा लाजवाब, बच्चे भी मांगेंगे बार-बार!
शाम की चाय के लिए ब्रेड पकोड़ा और समोसा खाकर बोर हो गए हैं? तो शेफ रणवीर बरार स्टाइल में ट्राई करें क्रिस्पी पोहा वड़ा. बाहर से बेहद कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट, इन वड़ों को कच्चे आम की तीखी-खट्टी हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें. इसे बनाना बेहद आसान है.
Crispy Poha Vada recipe: शाम के नाश्ते में चाय के साथ रोज-रोज ब्रेड पकोड़ा, समोसा या पकौड़े खाकर अगर आप भी बोर हो गए हैं, तो इस बार घर में क्रिस्पी पोहा वड़ा बनाकर देखें. इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में कम मेहनत और समय लगता है. इसका स्वाद में इतना लाजवाब होता है कि बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे दोबारा खाने की फरमाइश करेगा.
पोहा वड़ा चाय के साथ खाने में बहुत टेस्टी लगता है, यह बाहर से गोल्डन और कुरकुरा होता है जबकि अंदर से नरम और मजेदार लगते हैं. शाम में अगर आपको स्नैक्स खाना अच्छा लगता है तो यह आपके लिए बेस्ट होने वाला है. शेफ रणवीर बरार ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर घर पर पोहा वड़ा बनाने का आसान तरीका शेयर किया है, जिसे फॉलो करके आप आसानी से ट्राई कर सकते हैं.
सबसे पहले पोहे को एक बाउल में डालकर पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद अतिरिक्त पानी निकाल दें और पोहे को हल्के हाथों से अच्छी तरह मसल लें.
अब एक छोटे पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें. इसमें चना दाल और राई डालें. जब राई चटकने लगे, तब सौंफ, उड़द दाल और करी पत्ता डालकर कुछ सेकंड भून लें.
यह तड़का मसल हुए पोहे में डाल दें. अब इसमें कटा प्याज, अदरक, हरी मिर्च, चीनी, नमक और दही डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
अब इस मिक्सर से छोटे-छोटे गोले बनाकर हल्का दबाते हुए वड़े का आकार दें.
एक कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तब वड़ों को सावधानी से डालें.
मिडियम गैस पर दोनों तरफ से गोल्डन होने तक तलें ताकि वे अंदर तक अच्छी तरह पक जाएं.
जब वड़े हल्के सुनहरे हो जाएं, तो उन्हें निकालकर कुछ देर रखें और फिर दोबारा 1-2 मिनट तल लें. इससे वड़े और भी ज्यादा कुरकुरे बनेंगे.
तैयार वड़ों को टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. उसके बाद आप इन्हें आराम से खा सकते हैं.
हरी चटनी के लिए लीजिए ये सामग्री
1 कच्चा आम
½ इंच अदरक
2-3 हरे प्याज
¼ कप हरा धनिया
1 बड़ा चम्मच तेल
2 बड़े चम्मच दही
¼ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
¼ छोटा चम्मच चीनी
स्वादानुसार नमक
हरी चटनी बनाने का तरीका
Advertisement
पोहा वड़ा के साथ हरी चटनी बहुत मजेदार लगती है, इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. इसके लिए आप मिक्सर जार में कच्चा आम, अदरक, हरा प्याज, हरा धनिया और थोड़ा सा तेल डालकर बारीक पीस लें.
इस पेस्ट को एक बाउल में निकालें. अब इसमें दही, काली मिर्च पाउडर, चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. आपकी खट्टी-तीखी हरी चटनी तैयार है.
परोसने का तरीका
गरमा-गरम कुरकुरे पोहा वड़ों को हरी चटनी और ताजा सलाद के साथ परोसें. चाहें तो एक कप अदरक वाली चाय के साथ इसका मजा लें. यह स्नैक बारिश के मौसम, शाम की चाय या मेहमानों के लिए भी एक शानदार ऑप्शन है.