scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 27 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की शुरुआत की. वैभव सूर्यवंशी को इस मुकाबले में ओपनिंग करने का मौका मिला. वैभव ने अभिषेक के साथ मिलकर टीम को रिकॉर्डतोड़ शुरुआत दिलाई.

Advertisement
X
 वैभव-अभिषेक ने किया कमाल. (PHOTO: BCCI)
वैभव-अभिषेक ने किया कमाल. (PHOTO: BCCI)

टीम इंडिया ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराकर सीरीज अपने नाम की. इस जीत के हीरो अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी रहे. वहीं, साइक्लोन अर्नब के खतरे को देखते हुए रांची में 12वीं तक के सभी स्कूल 28 और 29 अक्टूबर को बंद रहने का ऐलान किया गया है. इन खबरों के अलावा, पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने आगरा में ताजमहल का दीदार किया. बता दें कि दिलजीत का 30 अक्टूबर को दिल्ली के JLN स्टेडियम में कॉन्सर्ट होने वाला है. पढ़ें मंगलवार शाम की बड़ी खबरें. 

IND vs NZ: वेलिंगटन टी20 में सारे रिकॉर्ड हुए धुआं-धुआं, भारतीय टीम ने रचा इतिहास, वैभव-अभिषेक का तांडव!

वेलिंगटन में भारत ने न्यूज़ीलैंड को तीसरे टी ट्वेंटी में 6 विकेट से हराकर सीरीज़ अपने नाम कर ली. जीत के हीरो अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी रहे. भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 199 रन बनाकर जीत दर्ज की. आज तक के अनुसार, अभिषेक ने 38 गेंदों पर 113 रन ठोके, जबकि वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रन की तूफ़ानी पारी खेली. उन्होंने 4 छक्के और 4 चौके लगाए. 

चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक की कक्षाएं सस्पेंड

चक्रवात 'अर्नब' के ख़तरे को देखते हुए झारखंड की राजधानी रांची में प्रशासन सतर्क हो गया है. भारी बारिश और तेज़ हवाओं की आशंका के चलते रांची को ऑरेंज ज़ोन में रखा गया है. आज तक के अनुसार, स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में KG से 12वीं तक की कक्षाएं 28 और 29 अक्टूबर को बंद रहेंगी.

Advertisement

दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले अचानक ताजमहल पहुंचे दिलजीत दोसांझ, मकबरे के बाहर जोड़ लिए हाथ! Video

दिलजीत दोसांझ दिल्ली कॉन्सर्ट से पहले आगरा पहुंचे और ताजमहल का दीदार किया. भारी सिक्योरिटी के साथ वो वहां पहुंचे, और अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया. उन्होंने ताजमहल विज़िट का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'वाह ताज बोलिए'. आज तक के अनुसार, दिलजीत का दिल्ली कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा. 

SOTY Trailer Review: स्कूल, साजिश और स्क्विड गेम... स्टूडेंट्स इस बार ग्लैमरस नहीं डेंजरेस

करण जौहर ने अपनी फ़िल्म 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' को वेब सीरीज़ में बदल दिया है. अब 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर आफ़्टर डार्क' का ट्रेलर सामने आ गया है. इसमें शनाया कपूर डबल रोल में नज़र आएंगी. मर्डर मिस्ट्री जैसी इस सीरीज़ में उन्हें अपनी जुड़वां बहन की मौत का राज़ सुलझाना है. यह वेब शो 13 नवंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.

ISRO का GSLV-F18 रॉकेट 30 अक्टूबर की रात भरेगा उड़ान, NavIC को मजबूत करने जाएगा NVS-03

इसरो 30 अक्टूबर को रात 11 बजकर 51 मिनट पर नया सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च करेगा. इसे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से GSLV F18 रॉकेट की मदद से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. इसका मकसद भारत के अपने नेविगेशन सिस्टम NavIC को मजबूत करना है. इससे देश में लोकेशन पता करने और रास्ता ढूंढने जैसी सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

Advertisement

CSK में पुराने धुरंधरों की वापसी! एल्बी मोर्कल और मोहित शर्मा की एंट्री, क्या इस बार बनेगी सबसे खतरनाक टीम?

आईपीएल 2027 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. मुख्य कोच जहीर खान की अगुवाई में CSK ने अपने दो सबसे भरोसेमंद और पुराने खिलाड़ियों को वापस टीम में शामिल किया है. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एल्बी मोर्कल और तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की बतौर असिस्टेंट कोच घर वापसी हुई है.

योगी सरकार देगी गाय खरीदने के लिए 40 हजार रुपये, कैबिनेट ने इस स्कीम को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट मीटिंग में स्टेट लाइवस्टॉक मिशन को मंजूरी दे दी है. इसके तहत एक गाय खरीदने पर 40 हजार रुपये और दो गायों पर 80 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी. सरकार का लक्ष्य पशुपालन के जरिए किसानों की आमदनी बढ़ाना है. इसके लिए साहिवाल, हरियाणवी और गंगातिरी नस्ल की गायों को बढ़ावा दिया जाएगा. 

सागर और देवास के कलेक्टर और SP हटाए गए... जहरीली शराब कांड के बाद MP सरकार का एक्शन

मध्य प्रदेश के सागर और देवास में जहरीली शराब से मौतों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. सरकार ने दोनों जिलों के कलेक्टर और एसपी बदल दिए हैं. बालाघाट के एसपी IPS आदित्य मिश्रा को देवास की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि संजीव कुमार सिन्हा सागर के नए एसपी होंगे. सागर में जहरीली शराब से 30 से ज़्यादा लोगों की मौतों हुई थी.

Advertisement

UP चुनाव से पहले BJP को झटका! पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप बेटी संग सपा में शामिल

बीजेपी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप और उनकी बेटी कीर्ति कश्यप अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई हैं. लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव की मौजूदगी में धर्मेंद्र कश्यप के अलावा तेज प्रताप सिंह श्रावस्ती, रंजीत गिरी गोस्वामी, अमन साहू, प्रमोद विश्वकर्मा और विलास बाबू समेत कई नेताओं ने भी सपा का दामन थामा. 

शाहनवाज हुसैन के बेटे का हुआ निकाह, लाल लहंगे और सोने की जूलरी में प्यारी लगी दुल्हन, शादी में पहुंचे कई बड़े नेता

पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज का निकाह कांग्रेस विधायक मोहम्मद अकरम खान की बेटी अफशां से हुआ. दिल्ली में हुए निकाह और रिसेप्शन में BJP-कांग्रेस समेत कई दलों के नेता शामिल हुए. चिराग पासवान, देवेंद्र फडणवीस, पप्पू यादव, अनुराग ठाकुर और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी शिरकत कर नवदंपती को आशीर्वाद दिया.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement