scorecardresearch
 

How to Make Moong Dal Pakoda: बहुत खा लिए आलू-प्याज के पकौड़े? शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल पकौड़े, स्वाद ऐसा कि लोग पूछेंगे रेसिपी

How to Make Moong Dal Pakoda: अगर आप भी बारिश के मौसम में प्याज-आलू से हटकर कुछ अलग तरह के पकौड़े खाना चाहते हैं तो मूंग दाल के पकौड़े परफेक्ट रहेंगे. यहां हम आपको इन्हें क्रिस्पी बनाने की आसान ट्रिक बता रहे हैं.

Advertisement
X
ऐसे बनाएं मूंग दाल के पकौड़े (Photo: ITG)
ऐसे बनाएं मूंग दाल के पकौड़े (Photo: ITG)

How to Make Lauki Pakoda: बारिश का मौसम हो या शाम की चाय, गरमा-गरम पकौड़े मिल जाएं तो मजा आ जाता है. लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि मूंग दाल के पकौड़े या तो बहुत ज्यादा तेल सोख लेते हैं या फिर कढ़ाई से निकलते ही मुलायम पड़ जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब चिंता छोड़ दीजिए.

आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे दाल के बैटर में मिलाते ही आपके पकौड़े एकदम करारे, खस्ता और ऑयल-फ्री बनेंगे. आइए जानते हैं क्या है वो सीक्रेट चीज और कैसे बनाएं परफेक्ट मूंग दाल पकौड़े.

ये है वो सीक्रेट चीज 
अगर आप बैटर में चावल का आटा या बारीक सूजी मिलाते हैं तो इससे ये करारे बनते हैं. इसके अलावा बैटर में थोड़ा सा गर्म तेल मिलाने से भी पकौड़े तेल नहीं पीते और लंबे समय तक क्रिस्पी रहते हैं. 

सामग्री
धुली या छिलके वाली मूंग दाल – 1 कप (3-4 घंटे भीगी हुई)

चावल का आटा या सूजी – 2 बड़े चम्मच (सीक्रेट सामग्री)

हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)

अदरक – 1 इंच टुकड़ा (घिसा हुआ)

हरा धनिया – आधा कप (बारीक कटा हुआ)

Advertisement

साबुत धनिया और सौंफ – 1 छोटा चम्मच (दरदरा कुटा हुआ)

हींग – 1 चुटकी

लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच

गरम तेल – 1 बड़ा चम्मच (बैटर में मिलाने के लिए)

नमक – स्वादानुसार

तेल – तलने के लिए

बनाने का तरीका
भीगी हुई मूंग दाल का पूरा पानी निकालकर उसे मिक्सर में बिना पानी (या सिर्फ 1-2 चम्मच पानी) डाले दरदरा पीस लें. ध्यान रहे, पेस्ट को एकदम बारीक नहीं करना है.

पिसी हुई दाल को एक बड़े बर्तन में निकालें और 3-4 मिनट तक एक ही दिशा में अच्छी तरह फेंटें. इससे दाल हल्की हो जाएगी और पकौड़े अंदर से जालीदार बनेंगे.

अब इस बैटर में 2 चम्मच चावल का आटा मिलाएं. साथ ही इसमें 1 बड़ा चम्मच गर्म तेल डालें. यह ट्रिक पकौड़ों को बाहर से क्रिस्पी बनाएगी और वह एक्स्ट्रा तेल नहीं सोखेंगे.

अब बैटर में कटी हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, कुटा हुआ साबुत धनिया-सौंफ, हींग, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

एक कढ़ाई में तेल गरम करें. तेल मध्यम से तेज गरम होना चाहिए. अब हाथों से या चम्मच से छोटे-छोटे पकौड़े तेल में डालें.

पकौड़ों को मीडियम आंच पर अलट-पलट कर सुनहरा और करारा होने तक तल लें. आंच को बहुत धीमा न रखें, नहीं तो पकौड़े तेल सोख सकते हैं.

Advertisement

तैयार हैं आपके एकदम करारे, बिना तेल पिए और क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े. इन्हें तीखी हरी चटनी और गरम चाय के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement