scorecardresearch
 

Homemade Beetroot Lipstick: बाजार की लिपस्टिक छोड़िए! चुकंदर से घर पर बनाएं नेचुरल लिपस्टिक, बनाना है बेहद आसान

Homemade Beetroot Lipstick: अगर आप नेचुरल तरीके से अपने होंठों की देखभाल करना चाहते हैं तो घर पर बनी चुकंदर की लिपस्टिक आपके काम आ सकती है. आज हम आपको चुकंदर से नेचुरल लिपस्टिक बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Advertisement
X
गुलाबी और सॉफ्ट होंठों के लिए घर पर बनाएं चुकंदर की लिपस्टिक (Photo-ITG)
गुलाबी और सॉफ्ट होंठों के लिए घर पर बनाएं चुकंदर की लिपस्टिक (Photo-ITG)

Homemade Beetroot Lipstick: आजकल होंठों को गुलाबी और खूबसूरत दिखाने के लिए लोग अलग-अलग तरह की लिपस्टिक इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आप बाजार की लिपस्टिक की जगह कुछ नेचुरल ट्राई करना चाहती हैं तो घर पर चुकंदर से लिपस्टिक बना सकती हैं. चुकंदर से बनी लिपस्टिक होठों को हल्का गुलाबी रंग देने के साथ-साथ उन्हें हेल्दी बनाए रखने में भी मदद कर सकती है. इसे बनाना भी काफी आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं कि चुकंदर से घर पर लिपस्टिक कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2-3 बड़े चम्मच ताजा चुकंदर का रस
1 बड़ा चम्मच बी-वैक्स (मोम) या वैसलीन
1-2 बूंद विटामिन E ऑयल
1 बड़ा चम्मच ग्लिसरीन

चुकंदर की लिपस्टिक कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले ताजा चुकंदर का रस निकाल लें. अब इसे एक छोटे पैन में डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक गर्म करें. जब रस थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें.
  2. अब एक हीट-सेफ कांच के बाउल में बी-वैक्स या वैसलीन लें. इसे माइक्रोवेव में थोड़ी-थोड़ी देर गर्म करके पिघला लें. इसके बाद इसमें चुकंदर का गाढ़ा किया हुआ रस और ग्लिसरीन डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  3. मिश्रण थोड़ा ठंडा होने पर इसमें विटामिन E ऑयल की 1-2 बूंदें डालें और अच्छी तरह मिक्स करें. अब तैयार मिश्रण को एक साफ और सूखे छोटे लिपस्टिक कंटेनर में डाल दें.
  4. इसे कम से कम 6 घंटे या रातभर के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि मिश्रण अच्छी तरह सेट हो जाए. जमने के बाद आपकी लिपस्टिक इस्तेमाल के लिए तैयार है.

इन बातों का रखें ध्यान

Advertisement
  • घर पर बनी लिपस्टिक को लंबे समय तक स्टोर न करें, क्योंकि इसमें प्रिजर्वेटिव नहीं होते. इसे साफ कंटेनर में रखें और अगर रंग, गंध या टेक्सचर बदल जाए तो इस्तेमाल न करें.
  • पहली बार इस्तेमाल करने से पहले होंठ के आसपास थोड़ी मात्रा लगाकर पैच टेस्ट भी जरूर कर लें.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement