बारिश बाढ़ से मची हाहाकार से प्रयागराज में सैलाब के सितम के आगे व्यवस्था ने सरेंडर कर दिया है.. शहर से 50 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश बॉर्डर से सटे इलाकों में बाढ़ ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है.. चारो तरफ सिर्फ पानी ही पानी है... NDRF की टीमें दिन रात एक करके लोगों का रेस्क्यू कर रहीं हैं... जिससे सैलाब के बीच फंसे लोग उन्हें देवदूत कह रहे हैं... लोग बता रहे हैं कि, इससे पहले ऐसी भीषण बाढ़ साल 1997 में आई थी...