scorecardresearch
 

How to make angoor ka sharbat: चिलचिलाती गर्मी और लू से बेहाल? घर पर बनाएं ठंडा-ठंडा अंगूर का शरबत, मिनटों में मिलेगी राहत

How to make angoor ka sharbat: बाहर की तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी से घर लौटते ही शरीर बहुत थका-थका लगता है. ऐसे में पानी पीने के साथ ही कुछ टेस्टी और एनर्जेटिक पीने का भी मन करता है. इसलिए यहां हम आपको झटपट बनने वाला पुदीने और अंगूर खट्टा-मीठा शरबत बनाने का तरीका बता रहे हैं जो आपको तुरंत सुपर रिफ्रेशिंग फील कराएगा.

Advertisement
X
अंगूर का शरबत (Photo: ITG)
अंगूर का शरबत (Photo: ITG)

How to make angoor ka sharbat: मई-जून की चिलचिलाती गर्मी, तेज धूप और लू के थपेड़ों ने हर किसी को बेहाल कर दिया है. इस मौसम में शरीर में पानी की कमी होना और पेट में जलन या भारीपन महसूस होना एक आम समस्या बन जाती है. ऐसे में बाजार के केमिकल वाले कोल्ड ड्रिंक्स पीने के बजाय घर पर बने नेचुरल जूस सेहत के लिए सबसे बेस्ट होते हैं.

आज हम आपको बताने जा रहे हैं विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अंगूर के शरबत की बेहद आसान रेसिपी. यह खट्टा-मीठा और ठंडा-ठंडा शरबत न सिर्फ आपकी प्यास बुझाएगा बल्कि पेट की जलन को शांत कर आपको लू के असर से भी सुरक्षित रखेगा. आइए जानते हैं इसे बनाने का क्विक तरीका.

अंगूर के शरबत की सामग्री 
हरे या काले अंगूर: 2 कप (अच्छे से धुले हुए)

ठंडा पानी या सोड़ा वाटर: 2 से 3 गिलास

फ्रेश पुदीने की पत्तियां: 10-12

चीनी या पिसी मिश्री: 2-3 चम्मच (अंगूर के खट्टेपन के अनुसार)

काला नमक: 1/2 छोटा चम्मच

चाट मसाला: 1/4 छोटा चम्मच

नींबू का रस: 1 चम्मच

आइस क्यूब्स (बर्फ के टुकड़े): आवश्यकतानुसार

बनाने का तरीका
सबसे पहले अंगूरों को डंठल से अलग कर लें और इन्हें पानी में थोड़ा सा नमक डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर साफ पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि इन पर जमी गंदगी साफ हो जाए.

Advertisement

अब एक मिक्सर जार या ब्लेंडर में धुले हुए अंगूर, फ्रेश पुदीने की पत्तियां, चीनी (या मिश्री), काला नमक और चाट मसाला डालें.

इसमें आधा गिलास ठंडा पानी डालें और मिक्सी को अच्छी तरह चलाकर एक स्मूथ प्यूरी या पेस्ट तैयार कर लें.

एक बड़े बर्तन के ऊपर छन्नी रखें और तैयार अंगूर के जूस को छान लें, ताकि अंगूर के छिलके अलग हो जाएं और आपको एकदम स्मूथ शरबत मिले. अगर आपको गाढ़ा जूस पसंद है, तो आप बिना छाने भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

अब छने हुए जूस में नींबू का रस मिलाएं और बचा हुआ ठंडा पानी या सोड़ा वाटर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. नींबू का रस अंगूर के खट्टे-मीठे स्वाद को और बढ़ा देता है.

गिलासों में पहले 3-4 आइस क्यूब्स डालें, फिर तैयार ठंडा-ठंडा अंगूर का शरबत पलटें. ऊपर से पुदीने की पत्ती से गार्निश कर गरमागरम धूप से आए लोगों को परोसें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement