रसोई में खाना बनाते समय हाथ पोंछने से लेकर गैस और स्लैब साफ करने तक, रसोई के कपड़ों का दिन में एक-दो नहीं बल्कि कई बार इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में धीरे-धीरे ये कपड़े तेल, घी और मसालों की चिकनाई से चिपचिपे और गंदे हो जाते हैं. इनमें चिपचिपाहट इतनी ज्यादा घुस जाती है कि लाख बार रगड़कर धोने के बाद भी ये साफ नहीं होते. कई बार इनमें से अजीब सी बदबू आने लगती है और इन्हें हाथ लगाने तक का मन नहीं करता. ऐसे में लोग इन्हें साफ करने के लिए खूब रगड़ते हैं, लेकिन मेहनत के बाद भी मनचाहा नतीजा नहीं मिलता.
अगर आपके रसोई के कपड़ों का भी यही हाल है, तो इन्हें तुरंत फेंकने या नए कपड़े खरीदने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू तरीकों से इनकी सफाई की जा सकती है. आज हम आपको रसोई के कपड़ों को साफ करने के लिए कुछ ऐसी चीजें बताने वाले हैं, जो इनकी चिकनाई और बदबू कम करने में मदद कर सकती हैं. आइए जानते हैं रसोई के गंदे कपड़ों को साफ करने के 5 आसान तरीके.
1. गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड से हटाएं जिद्दी चिकनाई
रसोई के कपड़ों पर तेल और घी की परत जम गई है, तो गर्म पानी और बर्तन धोने वाला लिक्विड काम आ सकता है. डिशवॉश लिक्विड चिकनाई हटाने के लिए बनाया जाता है, जबकि गर्म पानी तेल की जमी परत को ढीला करने में मदद कर सकता है.
कैसे करें सफाई?
ध्यान रखें कि पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो. कपड़े के लेबल पर दिए गए इंस्ट्रक्शंस के हिसाब से ही पानी का टेंपरेचर रखें.
2. सफेद सिरके से दूर करें कपड़ों की चिकनाई और बदबू
कई बार रसोई के कपड़े धोने के बाद भी उनमें से तेल-मसालों की महक नहीं जाती. ऐसे में सफेद सिरका आजमाया जा सकता है. ये कपड़ों में जमा कुछ गंदगी और बदबू को कम करने में मदद कर सकता है.
कैसे करें सफाई?
3. बेकिंग सोडा से साफ करें पुराने दाग और चिपचिपापन
अगर रसोई के कपड़ों पर लंबे समय से तेल-मसालों के दाग जमे हैं, तो उसकी सफाई में बेकिंग सोडा आपके काम आ सकता है. इसका इस्तेमाल कपड़ों में बनी रहने वाली बदबू को कम करने के लिए भी किया जाता है.
कैसे करें सफाई?
अगर कपड़े पर चिकनाई ज्यादा है, तो पहले दाग वाली जगह पर थोड़ा डिशवॉश लिक्विड लगाकर साफ करें. इसके बाद बेकिंग सोडा वाले पानी में भिगो सकते हैं.
4. नींबू से हल्के करें तेल और मसालों के दाग
रसोई के कपड़ों पर हल्दी, तेल और मसालों के पीले निशान पड़ना आम बात है. इन्हें साफ करने के लिए नींबू का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. हालांकि, नींबू हर तरह के दाग को पूरी तरह हटाने की गारंटी नहीं देता.
कैसे करें सफाई?
कलर्ड कपड़ों पर नींबू का रस लगाने से पहले किसी छिपे हुए हिस्से पर इसका असर जरूर चेल कर लें. इससे कुछ कपड़ों का रंग हल्का पड़ सकता है. नींबू लगाकर कपड़े को लंबे समय तक तेज धूप में छोड़ने से भी बचें.
5. कपड़ों को सही तरीके से धोएं और धूप में सुखाएं
रसोई के कपड़ों को साफ रखने के लिए सिर्फ घरेलू नुस्खे अपनाना काफी नहीं है. उन्हें सही तरीके से धोना और सुखाना भी जरूरी है. गीले और चिकनाई वाले कपड़ों को लंबे समय तक एक जगह छोड़ने से उनमें बदबू बढ़ सकती है.
इन बातों का रखें ध्यान: