scorecardresearch
 

How to Clean Gas burners: नए जैसा चमक उठेगा गैस बर्नर, गंदगी हटाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके!

अगर आपके गैस चूल्हे की आंच कम हो गई है या आग पीली निकल रही है, तो इसका कारण बर्नर में जमी गंदगी हो सकती है. जानें नींबू, बेकिंग सोडा और सिरके जैसे घरेलू सामानों से गैस बर्नर को मिनटों में नया जैसा चमकाने और ब्लॉक छेद खोलने के आसान तरीके.

Advertisement
X
गैस बर्नर को हफ्ते में साफ करते रहना चाहिए. (PHOTO:ITG/AI)
गैस बर्नर को हफ्ते में साफ करते रहना चाहिए. (PHOTO:ITG/AI)

How to Clean Gas burners: गैस पर रोजाना खाना बनाया जाता है और कई बार ऐसा होता है कि गैस बर्नर की लौ स्लो हो जाती है और आग पीली निकल रही होती है. कई बार तो लोग इसे देखकर डर जाते हैं तो कुछ लोग इसे मामूली समझ लेते हैं. लेकिन अगर ऐसा होता है तो समझ लीजिए कि बर्नर के छोटे-छोटे छेद गंदगी और तेल की वजह से बंद हो गए हैं, जिसकी वजह से गैस पूरी तरह से बाहर नहीं आ रही है.

ऐसा होने पर कुछ लोग सीधे बर्नर बदलकर नया लाने की सोचते हैं, जबकि आप घर में मौजूद कुछ चीजों से आसानी से इसे साफ कर सकते हैं. सही तरीके से गैस बर्नर की सफाई करके आप मिनटों में अपनी इस समस्या से निजात पा सकते हैं. आइए हम आपको कुछ ऐसी घरेलू नुस्खे बताते हैं, जिनकी मदद से बिना समय खराब किए गैस बर्नर को घर पर ही साफ कर पाएंगे.

क्यों बंद हो जाते हैं बर्नर के छेद?

जब हम रोज खाना बनाते हैं तो कई बार दूध, चाय या सब्जी उबलकर बर्नर पर गिर जाती है. तेल और मसालों की परत धीरे-धीरे छेदों में जम जाती है, जिससे गैस का फ्लो कम हो जाता है. इसी वजह से आग बराबर नहीं जलती.

बर्नर साफ करने का आसान तरीका

सबसे पहले गैस बंद करें

Advertisement

गैस बर्नर की सफाई करने से पहले आप गैस के रेगुलेटर बंद कर दें. अगर आपने कुछ देर पहले उस पर खाना बनाया है तो पहले बर्नर को ठंडा होने दें, क्योंकि गर्म बर्नर पर हाथ लगाने पर जलने का भी खतरा होता है. 

गर्म पानी और नींबू का इस्तेमाल

गैस बर्नर को साफ करने के लिए आप एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें एक नींबू का रस और थोड़ा सा बेकिंग सोडा मिलाकर घोल बना लें. अब बर्नर के ऊपर इस घोल को डालें और करीब 15 से 20 मिनट तक भिगोकर रखें. इससे जमी हुई चिकनाई नरम हो जाएगी.

टूथब्रश से करें सफाई

घोल डालने के बाद जब बर्नर नरम हो जाए तो उसे अपने घर में मौजूद पुराने टूथब्रश या स्क्रबर की मदद से रगड़ें. बर्नर के छोटे छेद साफ करने के लिए पिन या सुई का इस्तेमाल करें, मगर इस बात का ध्यान रखें कि पिन से आपको बहुत जोर न लगाएं वरना छेद बड़े हो सकते हैं.

सिरके से हटाएं जिद्दी गंदगी

अगर आपके गैस का बर्नर ज्यादा काला हो गया है, तो उस पर थोड़ा सफेद सिरका डालें और पांच मिनट तक उसको ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद ब्रश से रगड़कर साफ कर लें और फिर साफ पानी से धो दें. 

बर्नर को सुखाना जरूरी

Advertisement

धोने के बाद बर्नर को सीधे इस्तेमाल न करें. पहले उसे सूखे कपड़े से पोंछें और सूखने के लिए छोड़ दीजिए. गीला बर्नर लगाने से गैस सही तरह नहीं जलती. 

इन बातों का रखें ध्यान

  • हर हफ्ते बर्नर की हल्की सफाई जरूर करें.
  • उबला हुआ दूध या खाना तुरंत साफ कर दें.
  • बर्नर के छेद साफ करने के लिए बहुत मोटी सुई का इस्तेमाल न करें.
  • सफाई के बाद बर्नर सही तरीके से फिट करें.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement