scorecardresearch
 

How to clean Kadhai: कड़ाही की तली और हैंडल पर जम गई कोयले जैसी कालिख, इस ट्रिक से मिनटों में करें साफ

How to clean Kadhai: अगर आपकी कड़ाही की तली और हैंडल पर जिद्दी चिकनाई और कालिख जम चुकी है तो यहां हम आपको उसे साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
X
कढ़ाई को कैसे साफ करें (Photo: AI generated)
कढ़ाई को कैसे साफ करें (Photo: AI generated)

रोटी, सब्जी या पकौड़े तलते-तलते अक्सर लोहे या एल्युमिनियम की कड़ाही की तली और हैंडल पर कोयले जैसी काली परत जम जाती है. सामान्य साबुन और स्क्रबर से इसे छुड़ाना किसी लोहे के चने चबाने से कम नहीं लगता और घंटों रगड़ने के बाद भी हाथ दर्द होने लगते हैं.

अगर आपकी भी कड़ाही ऐसी ही जिद्दी कालिख से काली हो चुकी है, तो आपको घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको एक बेहद असरदार और आसान घरेलू ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे कड़ाही की तली और कोने-कोने में जमी कालिख मिनटों में मक्खन की तरह साफ हो जाएगी.

चमकाने के लिए सामग्री
बेकिंग सोडा (मीठा सोडा): 2 बड़े चम्मच

डिशवॉश लिक्विड या सर्फ: 2 बड़े चम्मच

सफेद सिरका या नींबू का रस: 3-4 चम्मच

हाइड्रोजन पेरोक्साइड (जिद्दी कालिख के लिए): 1 चम्मच

स्टील का स्क्रबर या जूना

कालिख साफ करने की स्टेप-बाय-स्टेप ट्रिक

एक कटोरी में बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड को आपस में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.

कड़ाही पर लगाएं:
कड़ाही की तली और हैंडल पर जहां-जहां कोयले जैसी कालिख जमी हुई है, वहां इस पेस्ट को अच्छी तरह फैलाकर कोट कर दें. खास तौर पर किनारों और हैंडल के जोड़ों पर इसे मोटा लगाएं.

Advertisement

अब इस पेस्ट के ऊपर ऊपर से सफेद सिरका या नींबू का रस छिड़क दें. सिरका और बेकिंग सोडा मिलकर एक केमिकल रिएक्शन (फिजी रिएक्शन) पैदा करेंगे, जो वर्षों पुरानी जमी हुई कालिख और चिकनाई को अंदर से काटना शुरू कर देगा.

अब कड़ाही को वैसी ही स्थिति में 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि यह घोल कालिख को पूरी तरही से फुला सके.

समय पूरा होने के बाद, एक स्टील के स्क्रबर की मदद से कड़ाही को हल्के हाथों से रगड़ना शुरू करें. आप देखेंगे कि बिना ज्यादा जोर लगाए ही कोयले जैसी काली परत पपड़ी बनकर उतरने लगी है.

कड़ाही को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. आपकी पुरानी, काली और गंदी कड़ाही बिल्कुल नई जैसी चमक उठएगी!

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement