Homemade Desi Ubtan: हर किसी की चाहत होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और वह सुंदर दिखे. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनहेल्दी लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और गलत खान-पान का असर हमारी स्किन पर भी पड़ता है. इन सब वजहों से स्किन का नेचुरल ग्लो धीरे-धीरे कम होने लगता है. हालांकि, अच्छी बात यह है कि आप कुछ घरेलू नुस्खों से अपने चेहरे का निखार वापस पा सकते हैं.
उबटन ऐसा ही एक देसी तरीका है जिसका इस्तेमाल सदियों से खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए किया जाता रहा है. खासतौर पर शादी से पहले दुल्हनें इसे अपनी स्किन को निखारने के लिए लगाती हैं, ताकि चेहरे पर नेचुरल ग्लो आए. आज हम आपको घर पर नेचुरल तरीके से देसी उबटन बनाने का आसान तरीका बताएंगे जो चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने के साथ स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा.
उबटन बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है
उबटन बनाने के लिए बेसन, हल्दी, चंदन पाउडर, कच्चा दूध, गुलाब जल, बादाम पाउडर, केसर और शहद जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. ये सभी चीजें स्किन को साफ करने, पोषण देने और उसे सॉफ्ट व ग्लोइंग बनाने में मदद करती हैं.
देसी उबटन बनाएं कैसे
उबटन लगाने का तरीका
इन बातों का रखें ध्यान
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.