scorecardresearch
 

होली में बचे हैं बस कुछ दिन... बिना धूप दिखाए एक दिन में बनाएं आलू के चिप्स, मेहमान पूछेंगे रेसिपी

होली की तैयारियों में आलू के चिप्स बनाना एक बड़ा काम माना जाता है जिसमें धूप में सुखाने की लंबी प्रॉसेस शामिल होती है. लेकिन अगर आपने अभी तक आलू के चिप्स नहीं बनाए हैं तो यहां हम आपको कम समय आलू के इंस्टैंट चिप्स की रेसिपी बता रहे हैं जो आपके लिए बहुत मददगार हो सकती है.

Advertisement
X
होली के लिए बनाएं इंस्टैंट आलू चिप्स (AI generated)
होली के लिए बनाएं इंस्टैंट आलू चिप्स (AI generated)

होली का त्योहार करीब है. होली पर घर आए मेहमानों के सामने गुजिया, मठरी के साथ कुरकुरे आलू के चिप्स भी परोसे जाते हैं. लेकिन अगर आपने इन्हें नहीं बनाया है और आप आलू के चिप्स का कोई इंस्टैंट तरीका ढूंढ रहे हैं तो यहां हम आपको बिना धूप में सुखाए एक दिन में ही तैयार होने वाले करारे आलू के चिप्स की रेसिपी बता रहे हैं जो स्वाद में बाजार के चिप्स को भी मात देगी.

आलू के चिप्स के लिए क्या चाहिए
आलू: 4-5 बड़े आकार के (नया आलू हो तो बेहतर)

नमक: स्वादानुसार

लाल मिर्च या काली मिर्च पाउडर: छिड़कने के लिए

तेल: तलने के लिए

बर्फ वाला ठंडा पानी: 1 कटोरा

बनाने का तरीका
आलू को छीलकर धो लें. अब चिप्स कटर (Slicer) की मदद से पतले-पतले स्लाइस काट लें.

कटे हुए आलू के स्लाइस को तुरंत बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें. इससे आलू का एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाएगा और चिप्स काले नहीं पड़ेंगे. इन्हें 2-3 बार धोएं.

अब एक बर्तन में पानी को उबलें और फिर चिप्स को इसमें डाल लीजिए. आपको सिर्फ 5 मिनट तक पकाना है उसके बाद एक चाकू से चिप्स को कट करके देखिए अगर वो आसानी से टूट रहा है तो समझ जाएं कि वो पक गया है. अब चिप्स को छन्नी में छान नें ताकि एक्स्ट्रा पानी निकल जाए.

Advertisement

धूप के बिना चिप्स को सुखाने के लिए आपको पंखे की मदद लेनी होगी. इसके लिए आप चिप्स को एक दिन के लिए पंखे की हवा में फैला दें और बीच में एक बार पलट दें. 

इसे आपको इतनी अच्छी तरह सुनाखा है कि आलू में बिलकुल भी नमी न रहे.

अब एक कढ़ाई में तेल तेज गरम करें. जब तेल से धुआं उठने लगे तब आंच मध्यम कर दें और चिप्स को एक-एक करके डालें.

सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. चिप्स जब पूरी तरह कड़क हो जाएं तो उन्हें निकाल लें.

गरमागरम चिप्स पर तुरंत नमक और अपनी पसंद का मसाला छिड़कें.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement