scorecardresearch
 

Holi Hangover Remedies: होली का हैंगओवर दूर करने के लिए करें ये 4 काम, मिलेगा तुरंत आराम

Holi Hangover Remedies: होली रंगों और परिवार-दोस्तों के साथ जश्न मनाने का त्योहार है. होली की मस्ती में कई बार भांग या शराब ज्यादा हो जाती है, जिसका असर अगले दिन हैंगओवर और कमजोरी के रूप में दिखाई देता है. इसकी वजह से सिरदर्द, उल्टी, चक्कर और थकान जैसी परेशानियां होना आम बात है. ऐसे में आज हम आपको होली के बाद हैंगओवर से राहत पाने के आसान और घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप जल्दी खुद को बेहतर महसूस कर सकते हैं.

Advertisement
X
भांग का नशा और होली का हैंगओवर उतारने के लिए करें ये 4 काम, मिलेगा तुरंत राहत ( Photo- Getty Image)
भांग का नशा और होली का हैंगओवर उतारने के लिए करें ये 4 काम, मिलेगा तुरंत राहत ( Photo- Getty Image)

Holi Hangover Remedies: होली खुशियों और मस्ती का त्योहार है. इस दिन लोग रंग खेलते हैं, मिठाइयां खाते हैं और जश्न के दौरान कई बार भांग या शराब का सेवन भी कर लेते हैं. लेकिन जरूरत से ज्यादा भांग या अल्कोहल लेने पर कई लोगों को तेज हैंगओवर हो सकता है, जो एक-दो दिन तक बना रह सकता है. इसकी वजह से सिरदर्द, उल्टी, चक्कर और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं. ऐसे में हैंगओवर को कम करने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं जो आपको राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.

नारियल पानी
नशे की वजह से शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है, जिससे सिरदर्द और कमजोरी महसूस होती है. नारियल पानी में मौजूद मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को दोबारा हाइड्रेट करने में मदद करते हैं. यह टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है और शरीर को एनर्जी देता है.

नींबू और खट्टे फल
नींबू नशा उतारने का एक असरदार घरेलू उपाय माना जाता है. संतरा, मौसमी और आंवला जैसे खट्टे फल भी इसमें काफी मदद करते हैं. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में मौजूद नशे से जुड़े केमिकल्स के असर को कम करते हैं और एनर्जी बढ़ाते हैं. एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से जल्दी राहत मिलती है.

अदरक
अदरक नशे को कम करने में, खासकर भांग के नशे को उतारने में, काफी कारगर माना जाता है. यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है और शरीर को अंदर से गर्म रखता है. नशे को कम करने के लिए अदरक का एक छोटा टुकड़ा चबाना या इसे शहद और नींबू के साथ गुनगुने पानी में मिलाकर पीना फायदेमंद माना जाता है.

Advertisement

भरपूर पानी और हल्का खाना
नशा उतारने के लिए दिनभर खुद को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है. इसके साथ ही हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं, जैसे दाल-चावल, सूप या खिचड़ी.इससे बॉडी जल्दी रिकवर करती है और कमजोरी कम महसूस होती है.

इसके अलावा हैंगओवर को कम करने के लिए भरपूर और अच्छी नींद लें. साथ ही ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से नहाएं इससे शरीर तरोताजा महसूस करता है और सिरदर्द व थकान कम होने लगती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement