scorecardresearch
 

72वीं BPSC PT परीक्षा स्थगित, अब 25 अक्टूबर को भी नहीं होगा एग्जाम, जानिए क्या है नया अपडेट

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा को दूसरी बार स्थगित कर दिया है. परीक्षा 25 अक्टूबर को होने वाली थी, लेकिन अब इसकी नई तिथि घोषित नहीं की गई है. लाखों अभ्यर्थी परीक्षा की नई तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आयोग जल्द ही आधिकारिक सूचना जारी करेगा.

Advertisement
X
72वीं BPSC PT परीक्षा 25 अक्टूबर को नहीं होगी. (Photo: PTI)
72वीं BPSC PT परीक्षा 25 अक्टूबर को नहीं होगी. (Photo: PTI)

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा (PT) की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है. आयोग ने 25 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रारंभिक परीक्षा को एक बार फिर स्थगित करने का फैसला लिया है.

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से इस परीक्षा की नई तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है. आयोग का कहना है कि नई तिथि को लेकर जल्द ही आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी.

बार-बार टल रही है परीक्षा की तारीख

72वीं BPSC प्रारंभिक परीक्षा की तारीखों में यह दूसरी बार बदलाव देखने को मिला है.

पहला शेड्यूल: आयोग ने सबसे पहले इस परीक्षा के आयोजन के लिए 26 जुलाई की तारीख तय की थी.
दूसरा शेड्यूल: बाद में इसे आगे बढ़ाकर 25 अक्टूबर कर दिया गया था.
ताजा अपडेट: अब 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को भी टाल दिया गया है.

अभ्यर्थी कर रहे नई तारीख का इंतजार

परीक्षा बार-बार स्थगित होने से अभ्यर्थियों के इंतजार का सिलसिला और लंबा हो गया है. आयोग द्वारा जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर नई तिथियों के संबंध में स्थिति साफ की जाने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement