scorecardresearch
 

Monsoon Hair Care: बरसात में झड़ते बालों से हैं परेशान? करी पत्ते में मिलाएं ये 5 चीजें, हेयर फॉल पर लगेगा ब्रेक!

बारिश के मौसम में बढ़ती नमी के कारण बालों का झड़ना, डैंड्रफ और ऑयली स्कैल्प की समस्या आम हो जाती है. महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह कड़ी पत्ता तेल में नारियल तेल, मेथी और प्याज का रस मिलाकर लगाने से बाल मजबूत होते हैं. जानिए मानसून में बालों की देखभाल के आसान घरेलू उपाय.

Advertisement
X
बरसात में बाल काफी झड़ते हैं. (PHOTO:AI)
बरसात में बाल काफी झड़ते हैं. (PHOTO:AI)

Monsoon Hair Care Tips: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं बालों के लिए कई परेशानियां भी लेकर आता है. इस दौरान हवा में नमी बढ़ने से स्कैल्प ऑयली हो जाती है, जिससे डैंड्रफ, खुजली और हेयर फॉल जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. ऐसे में कई लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स लगाना शुरू कर देते हैं, जिनका असर लंबे समय के लिए नहीं होता है और उनमें कुछ हानिकारक प्रोडक्ट्स भी होते हैं जो आपके बालों को नुकसान भी पहुंचाते हैं.

यही कारण है कि अब लोग केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू और नेचुरल उपायों की तलाश कर रहे हैं. इन दिनों कड़ी पत्ता तेल में कुछ खास चीजें मिलाकर लगाने और केमिकल-फ्री नेचुरल सप्लीमेंट्स अपनाने को लेकर लोगों में काफी इंटरेस्ट दिखाते हैं. अगर आप भी बारिश के मौसम में बालों का झड़ना कम करना चाहते हैं और उन्हें मजबूत बनाना चाहते हैं, तो ये आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं. कड़ी पत्ता बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप उसमें यह चीजें मिलाते हैं तो फायदा डबल हो जाता है.

कड़ी पत्ता तेल का तेल बनाने के लिए घर में मौजूद इन चीजों को उसमें मिलाएं, आपके बालों का झड़ना कम होगा और बालों की ग्रोथ में भी मदद मिलेगी.

नारियल तेल

कड़ी पत्ते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स बालों की जड़ों को पोषण देने में मदद करते हैं. इसमें नारियल तेल मिलाने से स्कैल्प को गहराई से मॉइस्चर मिलता है और बाल मजबूत बनते हैं. दो चम्मच कड़ी पत्ता तेल में एक चम्मच नारियल तेल मिलाकर हल्का गुनगुना करें. 10 मिनट तक स्कैल्प की मसाज करें और एक से दो घंटे बाद माइल्ड शैंपू से धो लें.

Advertisement

मेथी दाना

मेथी दाने में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड पाया जाता है, जो कमजोर बालों की देखभाल में मददगार माना जाता है. मेथी दाने का पाउडर या मेथी का तेल कड़ी पत्ता तेल में मिलाकर वीक में दो बार लगाएं.

एलोवेरा जेल

अगर आपके स्कैल्प में खुजली, रूखापन या डैंड्रफ की समस्या रहती है, तो एलोवेरा जेल के साथ कड़ी पत्ता तेल मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है. इससे स्कैल्प को ठंडक और नमी मिलती है.

 प्याज का रस

प्याज के रस में सल्फर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाने में कारगार माना जाता है. इसे कड़ी पत्ता तेल में मिलाकर लगाने से हेयर फॉल कम करने में मदद मिल सकती है. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि संवेदनशील त्वचा वाले लोग पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

विटामिन E ऑयल

विटामिन E स्कैल्प को पोषण देने और बालों की चमक बनाए रखने में मदद कर सकता है. कड़ी पत्ता तेल में एक विटामिन E कैप्सूल का तेल मिलाकर लगाने से बाल मुलायम और हेल्दी दिख सकते हैं. 

हेयर ग्रोथ के लिए केमिकल-फ्री नेचुरल सप्लीमेंट्स 

अगर आप बालों की सेहत को अंदर से बेहतर बनाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में ये नेचुरल चीजें शामिल कर सकते हैं.

  • अलसी
  • कद्दू के बीज
  • तिल
  • आंवला
  • भीगे हुए बादाम
  • अखरोट
  • चिया सीड्स
  • हरी पत्तेदार सब्जियां
  • अंकुरित अनाज
  • मौसमी फल

इन खाद्य पदार्थों में विटामिन, मिनरल्स, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो बालों की सामान्य सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं.

Advertisement

बारिश के मौसम में बालों की देखभाल के आसान टिप्स

  1. वीक में 2-3 बार माइल्ड शैंपू से बाल साफ करें.
  2. गीले बालों में कंघी करने से बचें.
  3. स्कैल्प को लंबे समय तक गीला न रहने दें.
  4. बहुत ज्यादा हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कम करें.
  5. पर्याप्त पानी पिएं और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें.
  6. समय-समय पर बालों में हल्की तेल मालिश करें.

अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं, स्कैल्प पर लाल चकत्ते, तेज खुजली या लंबे समय तक डैंड्रफ बना हुआ है, तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें. ऐसी स्थिति में त्वचा एवं बालों के डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर होता है. साथ ही, कोई भी नया तेल या घरेलू मिक्सर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement