scorecardresearch
 

5 स्किन केयर मिस्टेक्स जो Gen Z को करने से बचना चाहिए

जेन जी के बीच ग्लास स्किन और ग्लोइंग स्किन पाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन सोशल मीडिया पर दिखने वाले हर स्किन केयर ट्रेंड को फॉलो करना सही नहीं है. बार-बार फेस वॉश करना, एक साथ कई सीरम लगाना और सनस्क्रीन को नजरअंदाज करना स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है. जानिए स्किन केयर से जुड़ी 5 ऐसी गलतियां, जिनसे बचना जरूरी है.

Advertisement
X
जेन जी स्किन केयर में कर रहे हैं कौन-सी कॉमन गलतियां?
जेन जी स्किन केयर में कर रहे हैं कौन-सी कॉमन गलतियां?

आजकल सोशल मीडिया पर स्किन केयर रुटीन, ग्लास स्किन और ग्लोइंग स्किन पाने के कई तरीके वायरल होते रहते हैं. जेन जी भी इन ट्रेंड्स को फॉलो करने के लिए नए-नए प्रोडक्ट्स और सीरम ट्राई करती है. लेकिन हर वायरल प्रोडक्ट आपकी स्किन के लिए सही हो, ये जरूरी नहीं है. कई बार बेहतर स्किन पाने की कोशिश में की गई छोटी-छोटी गलतियां पिंपल्स जलन और रूखेपन की वजह बन सकती हैं.

अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी (AAD) के मुताबिक, बार-बार नए एकने ट्रीटमेंट आजमाना, चेहरे को ज्यादा धोना और स्किन को जोर से रगड़ना जैसी आदतें पिंपल्स को बढ़ा सकती हैं. ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने से ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी स्किन की जरूरत समझें. 

1. हर वायरल स्किन को फॉलो करना

सोशल मीडिया पर किसी इन्फ्लुएंसर की ग्लोइंग स्किन देखकर वैसा ही स्किन केयर रुटीन अपनाना आसान लगता है. लेकिन हर व्यक्ति की स्किन अलग होती है. किसी की स्किन पर काम करने वाला प्रोडक्ट जरूरी नहीं कि आपकी स्किन को भी सूट करे. खासकर बिना जानकारी के कई तरह के सीरम, एसिड और एक्सफोलिएटर इस्तेमाल करने से स्किन में जलन और रूखापन हो सकता है.

AAD के विशेषज्ञ भी एडवाइज देते हैं कि सोशल मीडिया पर दिखने वाले स्किन केयर को आंख बंद करके फॉलो नहीं करना चाहिए. 

Advertisement

2. बार-बार फेस वॉश करना

ऑयली स्किन से परेशान होकर कई लोग दिन में कई बार चेहरा धोते हैं. उन्हें लगता है कि इससे तेल और मुंहासे कम हो जाएंगे. लेकिन जरूरत से ज्यादा चेहरा धोने और स्किन को रगड़ने से जलन बढ़ सकती है. AAD के मुताबिक, आमतौर पर दिन में दो बार और पसीना आने के बाद चेहरे को हल्के क्लींजर से धोना बेहतर है. 

3. एक साथ कई सीरम और एक्टिव इंग्रीडिएंट्स लगाना

स्किन केयर रूटीन में विटामिन C, रेटिनॉल और एक्सफोलिएटिंग एसिड जैसे इंग्रीडिएंट्स का यूज किया जाता है. लेकिन इन सभी को एक साथ या जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना स्किन के लिए परेशानी पैदा कर सकता है. इससे जलन, रेडनेस, रूखापन और स्किन के छिलने जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं.

AAD के मुताबिक, एक्सफोलिएशन का तरीका और उसकी फ्रीक्वेंसी आपकी स्किन के प्रकार और पहले से इस्तेमाल हो रहे प्रोडक्ट्स पर निर्भर करती है. इसलिए एक साथ कई एक्टिव इंग्रीडिएंट्स इस्तेमाल करने के बजाय अपनी स्किन की जरूरत के हिसाब से रूटीन बनाएं. 

4. पिंपल्स को बार-बार छूना या फोड़ना

चेहरे पर पिंपल निकलते ही उसे दबाकर निकालने का मन करता है. लेकिन ऐसा करने से सूजन बढ़ सकती है और स्किन पर दाग या निशान पड़ने का खतरा रहता है. AAD के अनुसार, पिंपल्स को दबाने से उन्हें ठीक होने में ज्यादा वक्त लग सकता है और स्किन पर गहरे निशान भी पड़ सकते हैं.

Advertisement

इसलिए बार-बार चेहरे को छूने या पिंपल्स को फोड़ने से बचें. अगर मुंहासे लगातार हो रहे हैं या दर्दनाक हैं, तो खुद से नए प्रोडक्ट्स आजमाने के बजाय स्किन स्पेशेलिस्ट से सलाह लें. 

यह भी पढ़ें: "बॉस की ये 5 बातें सुनकर चिढ़ जाते हैं Gen Z एम्प्लॉय, जानें क्यों?

5. सनस्क्रीन को नजरअंदाज करना

कई लोग सोचते हैं कि सनस्क्रीन सिर्फ गर्मियों में या धूप में बाहर निकलने पर लगाने की जरूरत होती है. लेकिन दिन में बाहर रहने के दौरान स्किन को अल्ट्रावायलेट (UV) किरणों से नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए स्किनकेयर रूटीन में सनस्क्रीन को शामिल करना जरूरी है.

AAD के मुताबिक, दिन में बाहर जाने पर SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन इस्तेमाल करना चाहिए. इसे स्किनकेयर के बाकी प्रोडक्ट्स के बाद और मेकअप से पहले लगाएं. बाहर रहने पर जरूरत के अनुसार दोबारा लगाना भी जरूरी है. 

अच्छी स्किन पाने के लिए ढेर सारे प्रोडक्ट्स या लंबा स्किन केयर रुटीन जरूरी नहीं है. अपनी स्किन के हिसाब से सही क्लींजर, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन चुनें. अगर किसी प्रोडक्ट से लगातार जलन, खुजली या मुंहासे बढ़ रहे हैं, तो उसका इस्तेमाल रोककर स्किन स्पेशेलिस्ट से सलाह लें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement